SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ठाकुर जी की सौगंध... नहीं मानी तो कांग्रेस में जाओ, जहाजपुर विधायक का वीडियो वायरल

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधायक फिर एक बार विवादों में आते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो एक सरपंच प्रत्याशी को भाजपा का समर्थित कहते सुनाई दे रहे हैं और उनके पक्ष में मतदान करने और कार्यकर्ताओं को चारभुजा नाथ (ठाकुर जी) की सौगंध देते दिख रहे हैं.

Written By Pragati Pant Awasthi
Published: Oct 17, 2026, 02:51 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 03:19 PM IST
Image Credit: Jahazpur opichand Meena Viral Video Controversy
Join

जहाजपुर विधायक कहते हैं कि जो कार्यकर्ता ठाकुर जी की सौगंध नहीं मानता है, वो दूसरे पक्ष में या कांग्रेस में जा सकते हैं.  सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ जहाजपुर क्षेत्र की राजनीति में बड़ा भूचाल मच गया है. वायरल वीडियो की पुष्टि ज़ी मीडिया नहीं करता हैं.

वायरल वीडियो में पंचायतीराज चुनावी बिगुल के बीच भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं जहाजपुर से विधायक गोपी लाल मीणा, ये कहते सुनाई दे रहे हैं. भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निर्मल जी लोढ़ा सरपंच के प्रत्याशी हैं, इन्हें भाजपा के प्रत्याशी के रूप में मान लिया गया हैं. तुम सबको चारभुजा नाथ की सौगंध है. एक साथ सब वोट देना और इनको विजयी बनाना है. ठाकुर जी को साक्षी मान के हमने निष्पक्ष न्याय करके निर्मल जी लोढ़ा को अपना प्रत्याशी खड़ा किया है.

जहाजपुर विधायक कहते हैं कि "अगर कोई कार्यकर्ता ठाकुर जी की सौगंध नहीं मानता है, तो दूसरे गुट में चला जाए, कांग्रेस में चला जाए. मैं ये निवेदन कर रहा हूं, बहुत-बहुत धन्यवाद "

पंचायती राज चुनाव नजदीक होने के चलते क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. ऐसे में विधायक गोपीचंद मीणा का कार्यकर्ताओं को धार्मिक सौगंध दिलाने का बयान चुनावी माहौल में विवाद का प्रमुख विषय बन गया है. 

विधायक से जुड़े पुराने विवाद
पंचायत चुनाव के सिलसिले में चुनावी सभा के दौरान विधायक की गाड़ी पर पथराव की खबर थी. उनकी फॉर्च्यूनर कार का कांच टूट गया था. विधायक ने इस घटना के लिए कांग्रेस पार्टी और विपक्षी नेताओं की बौखलाहट को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि स्थानीय स्तर पर राजनीतिक रंजिश और विरोध की चर्चाएं तेज हो गईं थीं.
पारोला थाना प्रभारी के साथ टकराव का मामला
पूर्व में विधायक गोपीचंद मीणा और पारोला थाना अधिकारी के बीच प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर तीखा टकराव सामने आया था. इस विवाद की गूंज जयपुर तक पहुंच गई थी और ये काफी समय तक सुर्खियों में रहा था. 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मीडिया की दुनिया में 18 साल का सफर... एंकरिंग से लेकर डिजिटल की स्क्रीन तक, हर नया बदलाव दिल से अपनाया, जो सोचती हूं, वही कहती हूं, बातों को घुमाना मेरी आदत नहीं, दिल की बात जुबां पर रखना पहचान है. फिलहाल 'ज़ी राजस्थान डिजिटल' के साथ सफर जारी है और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक बरकरार है और रहेगी. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES