SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चूरू के सांडवा में 7 वर्षीय बच्ची का किडनैप, डेढ़ घंटे में पुलिस ने किया सकुशल बरामद, आरोपी अरेस्ट

Churu News: चूरू के सांडवा में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने चार टीमें गठित कर तलाश शुरू की. करीब 9:30 बजे बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को बाइक समेत राउंडअप किया गया. मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में जांच जारी है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 08, 2026, 06:17 PM IST | Updated: Sep 08, 2026, 06:34 PM IST
Image Credit: बच्ची को ले जाता आरोपी.
Join

Churu News: चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की. पुलिस के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी को बाइक सहित राउंडअप कर लिया गया. घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए.

6:10 बजे हुई घटना, 7:50 बजे पुलिस को मिली सूचना
पुलिस के मुताबिक शाम करीब 6:10 बजे 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण की घटना हुई. करीब 7:50 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली. सूचना मिलते ही सांडवा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की. बच्ची और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं.

थानाधिकारी महेंद्र कुमार के अनुसार, तलाश अभियान में ग्रामीणों और सीएलजी सदस्यों की भी मदद ली गई. पुलिस ने तकनीकी जानकारी के साथ जमीनी स्तर पर मिले इनपुट को आधार बनाकर संभावित स्थानों पर तलाश तेज कर दी.

उडवाला सड़क मार्ग पर आरोपी बाइक समेत राउंडअप
पुलिस टीमों की लगातार तलाश के बाद करीब 9:30 बजे सांडवा गांव के उडवाला सड़क मार्ग पर आरोपी को बाइक सहित राउंडअप कर लिया गया. इसी दौरान पुलिस ने बच्ची को भी सकुशल दस्तयाब कर लिया. बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली.

अपहरण की खबर फैलते ही थाने पहुंचे ग्रामीण
घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलने के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में लोग सांडवा थाना परिसर पहुंच गए. बच्ची के सकुशल मिलने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हुई.

पॉक्सो एक्ट समेत धाराओं में जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट, अपहरण और छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. नाबालिग की माता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES