SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चूरू चैपाटी पर 21 हजार दीपकों से जगमगाया शहर: राजेन्द्र राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किया दीपोत्सव का शुभारंभ

दीपोत्सव के अवसर पर चूरू चैपाटी में नगर परिषद की ओर से 21 हजार दीपक जलाकर भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया. हजारों दीपकों की रोशनी से चैपाटी जगमगा उठी.

Written By Aman Singh
Published: Nov 06, 2026, 01:53 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 01:58 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

दीपोत्सव पर नगर परिषद की ओर से चूरू चैपाटी में 21 हजार दीपकों की मनमोहक सजावट की गई. एक साथ हजारों दीपों के प्रज्ज्वलित होने से पूरी चैपाटी रोशनी से जगमगा उठी और चारों ओर दीपों की सुनहरी आभा बिखर गई. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, चांद कंवर, कनिका सिंह तथा आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया.

राजेन्द्र राठौड़ ने दीपोत्सव को बताया भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. दीपों का प्रकाश केवल अंधकार को दूर करने का संदेश ही नहीं देता, बल्कि समाज में सकारात्मकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है. उन्होंने नगर परिषद की ओर से आयोजित इस आयोजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देते हैं.

यह भी पढ़ें- जोधपुर में दीपावली पर छाया मिठाइयों का अनोखा अंदाज, अनार-चकरी के आकार में तैयार हुई मिठाई

चूरू चैपाटी में 21 हजार दीपकों की सजावट

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू चैपाटी में 21 हजार दीपकों की सजावट ने दीपोत्सव को विशेष और यादगार बना दिया है. ऐसे आयोजन शहरवासियों को एक साथ जोड़ने के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से नई पीढ़ी को भी जोड़ते हैं. नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि चूरू शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के साथ ही नगर परिषद शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन भी लगातार कर रही है. 21 हजार दीपकों से सजी चैपाटी दीपोत्सव के अवसर पर चूरू की सुंदरता और गौरव को प्रदर्शित कर रही है.

यह भी पढ़ें- कोटा में बागेश्वर धाम के समर्थन में शिष्य मंडल का विरोध: अखिलेश यादव समेत 3 के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हजारों दीपकों की सजावट से मनमोहक नजर आया चैपाटी का नजारा

नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने कहा कि दीपदान इवेंट को विशेष बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं. हजारों दीपकों की सजावट और आकर्षक व्यवस्था से चैपाटी का दृश्य बेहद मनमोहक नजर आया. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सहभागियों का आभार जताया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी.

Report- Navratan Prajapat

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES