SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मेरी छह साल की बेटी मुझे चाहिए': खगड़िया SP भानुप्रताप सिंह की पत्नी पूजा का थाने में छलका दर्द

Bharatpur News: बिहार के खगड़िया में तैनात IPS भानुप्रताप सिंह और पत्नी पूजा का पारिवारिक विवाद भरतपुर थाने पहुंचा. पूजा ने पति पर छह साल की बेटी को उनसे दूर करने का आरोप लगाया और पुलिस से मदद मांगी.

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 13, 2026, 12:07 PM IST | Updated: Sep 13, 2026, 01:40 PM IST
Image Credit: पत्नी पूजा ने मथुरा गेट थाने में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी
Join

Bharatpur News: भरतपुर में बिहार के खगड़िया में एसपी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी भानुप्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब थाने तक पहुंच गया है. पूजा ने मथुरा गेट थाने पहुंचकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी. उनका आरोप है कि पति उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर करना चाहते हैं.

पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पूजा देर रात तक थाने में बैठी रहीं.

पति के भरतपुर से निकलने की बात
भानुप्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं. उनका परिवार भरतपुर शहर की गीता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से भानुप्रताप सिंह अपनी छह साल की बेटी के साथ भरतपुर में ही थे. इसी दौरान उनकी पत्नी पूजा बिहार से भरतपुर पहुंचीं. पूजा के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद भानुप्रताप सिंह भरतपुर से रवाना हो गए.

ससुराल और ननद के घर नहीं खुला दरवाजा
पूजा के अनुसार, वह सबसे पहले गीता कॉलोनी स्थित ससुराल पहुंचीं. उन्होंने करीब एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खोला गया. इसके बाद वह विजय नगर स्थित अपनी ननद के घर पहुंचीं. वहां भी दरवाजा नहीं खोला गया. काफी देर तक परेशान होने के बाद पूजा मथुरा गेट थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी.

पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद
थाने में एसएचओ ने भानुप्रताप सिंह से फोन पर बातचीत की. इसके बाद पुलिस ने इस मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद पूजा देर रात तक थाने में ही बैठी रहीं.

2015 में हुई थी मुलाकात
पूजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी मुलाकात भानुप्रताप सिंह से 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. दोनों ने परिवार की नाराजगी के बावजूद 16 जनवरी 2016 को शादी कर ली थी. पूजा के मुताबिक, शादी के बाद करीब पांच साल तक उन्होंने भरतपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम किया. इसी दौरान भानुप्रताप सिंह ने यूपीएससी की तैयारी की और चयन के बाद पुलिस सेवा में चले गए.

पूजा का कहना है कि इसके बाद कुछ समय तक दांपत्य जीवन ठीक रहा, लेकिन अब विवाद इतना बढ़ गया है कि छह साल की बेटी को लेकर भी दोनों के बीच खींचतान चल रही है. पूजा का मायका झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के तिवारी का वास में बताया गया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES