App

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की पोती राजश्री करणी सिंह चुनावी मैदान में, लाड़नूं से BJP का टिकट

पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की पोती राजश्री करणी सिंह लाड़नूं पंचायत समिति चुनाव लड़ेंगी. भाजपा ने उन्हें वार्ड 25 से प्रत्याशी बनाया है. राजश्री को प्रधान पद का भी दावेदार माना जा रहा है.

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की पोती राजश्री करणी सिंह चुनावी मैदान में, लाड़नूं से BJP का टिकट
Image Credit: Rajshree Karni Singh

डीडवाना जिले के लाड़नूं में पंचायत समिति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बार चुनाव में राजस्थान के एक चर्चित राजनीतिक परिवार की अगली पीढ़ी भी मैदान में है. पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की पौत्री राजश्री करणी सिंह पंचायत समिति का चुनाव लड़ेंगी. भाजपा ने उन्हें लाड़नूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 25 से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजश्री ने अपना आवेदन भी प्रस्तुत कर दिया है. उन्हें प्रधान पद का दावेदार भी माना जा रहा है.

पूर्व विधायक की पुत्रवधू और भाजपा नेता की पत्नी हैं राजश्री

राजश्री करणी सिंह का संबंध लाड़नूं के राजनीतिक परिवार से है. वे पूर्व विधायक स्वर्गीय मनोहर सिंह लाड़नूं की पुत्रवधू और भाजपा नेता करणी सिंह की पत्नी हैं. अब इस परिवार की अगली पीढ़ी पंचायत चुनाव के मैदान में उतर रही है.

विकास और मूलभूत सुविधाओं को बताया प्राथमिकता

प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजश्री करणी सिंह ने क्षेत्र के विकास और ग्रामीण समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है. उन्होंने पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम करने की बात कही है.

प्रधान पद की भी दावेदार मानी जा रहीं राजश्री

राजश्री करणी सिंह को लाड़नूं पंचायत समिति में प्रधान पद का दावेदार भी माना जा रहा है. भाजपा नेता करणी सिंह ने दावा किया है कि इस बार लाड़नूं में भाजपा का प्रधान बनेगा. उन्होंने डीडवाना जिला प्रमुख का पद भी भाजपा के खाते में आने की बात कही है. अब वार्ड संख्या 25 में राजश्री करणी सिंह की उम्मीदवारी के बाद चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More