App

बहरोड़ में Blind Murder! कॉल डिटेल और CCTV से पुलिस ने सुलझाया केस, 3 आरोपी अरेस्ट

Behror Murder Case: कोटपूतली-बहरोड़ के शेरपुर गांव में करीब तीन माह पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा किया है. बहरोड़ कोतवाली थाना पुलिस ने राकेश, केशव और विकास को गिरफ्तार किया है. CCTV फुटेज और मोबाइल डिटेल के विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई. पुलिस हत्या के पीछे आपसी विवाद, अवैध संबंध या जमीन विवाद की संभावनाओं की जांच कर रही है.

बहरोड़ में Blind Murder! कॉल डिटेल और CCTV से पुलिस ने सुलझाया केस, 3 आरोपी अरेस्ट
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime News: बहरोड़ कोतवाली थाना पुलिस ने शेरपुर गांव में करीब तीन माह पहले हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज था. जांच के दौरान CCTV फुटेज और मोबाइल डिटेल का विश्लेषण कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश, केशव और विकास के रूप में हुई है. हत्या के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है.


इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
पुलिस के अनुसार, 11 जून को शेरपुर निवासी रामसिंह अपने घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर घायल अवस्था में मिले थे. उनके कपड़े खून से सने हुए थे. परिजन उन्हें इलाज के लिए बहरोड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते जयपुर के अपेक्स अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ. इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने पर 25 जून को परिजन रामसिंह को दोबारा बहरोड़ अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक के बेटे अभय सिंह की रिपोर्ट पर 27 जून को मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.


CCTV और मोबाइल डिटेल से मिला सुराग
एएसपी सुरेश कुमार खींची ने बताया कि मामला पूरी तरह अज्ञात था. पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही संदिग्ध मोबाइल नंबरों की डिटेल का भी विश्लेषण किया गया. जांच के दौरान पुलिस को राकेश, केशव और विकास की भूमिका के संबंध में सुराग मिले. इसके आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

हत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी विवाद, अवैध संबंध या जमीन से जुड़ा विवाद होने की संभावनाओं की जांच की जा रही है. आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों और प्रत्येक आरोपी की भूमिका का स्पष्ट खुलासा विस्तृत अनुसंधान के बाद ही हो सकेगा. मामले में पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More