SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुलिस के हाथ नहीं आ रहे Naresh Meena! गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश, ताबड़तोड़ चल रही है छापेमारी

बारां पुलिस ने नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए छबड़ा और छीपाबड़ौद क्षेत्र में सर्च अभियान तेज किया है. अब तक 6 वाहन जब्त और 8 लोगों को डिटेन किया गया है. नरेश मीणा नाहरगढ़ वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में आरोपित है.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 09, 2026, 07:09 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 07:14 PM IST
Image Credit: Naresh Meena
Join

बारां में भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का सघन सर्च अभियान जारी है. पुलिस ने छबड़ा और छीपाबड़ौद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अब तक 6 वाहन जब्त किए हैं, जबकि 8 लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है. नरेश मीणा की तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं. संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा रही है.

आधा दर्जन से ज्यादा संभावित ठिकानों पर दबिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नरेश मीणा की तलाश में आधा दर्जन से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है. इस अभियान में छबड़ा डीएसपी ताराचंद यादव, सीआई राजेश खटाना और अटरू डीएसपी रामानंद यादव सहित छीपाबड़ौद और अलग-अलग थानों की पुलिस टीमें शामिल हैं. पुलिस ने जिले के कई इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली. इस दौरान 6 वाहन जब्त किए गए. वहीं, 8 लोगों को डिटेन कर उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस इन लोगों से नरेश मीणा के संभावित ठिकानों और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है. जब्त किए गए वाहनों की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- उधर पुलिस तलाशती रही... इधर नरेश मीणा ने फरार होकर भी कर डाली चुनावी सभा, जीतने के लिए मोबाइल से मांगे वोट
 

वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में तलाश
नरेश मीणा पर 1 नवंबर को नाहरगढ़ स्थित वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में आरोप है. इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छबड़ा-छीपाबड़ौद क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया है.

ये भी पढ़ें- नरेश मीणा पर 25 पैसे का इनाम: तलाश में बारां पुलिस की बड़ी दबिश… गुंड़ई गांव के फार्म हाउस पर देर रात छापा

 

गिरफ्तारी तक जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नरेश मीणा की गिरफ्तारी होने तक सर्च अभियान जारी रहेगा. पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर नजर रख रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ जारी है.

रिपोर्टर- राम मेहता

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES