SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Banswara Nikay Chunav : खराब प्रदर्शन के बाद BAP की कार्यकारिणी भंग, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष भी हटाए गए

Banswara News : बांसवाड़ा में BAP के बेहद खराब प्रदर्शन के चलते पार्टी ने जिले में अपनी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया और सदस्यों के बीच आपसी खींचतान की बात कही.

Written By Pragati Pant Awasthi
Published: Sep 15, 2026, 12:41 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 01:09 PM IST
Image Credit: banswara bap party
Join

Banswara News : बांसवाड़ा जिले की तीन निकाय चुनावों में भारत आदिवासी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कड़ा कदम उठाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बांसवाड़ा जिले की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है, वहीं इसके साथ कार्यकाल पूरा होने पर डूंगरपुर जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत को भी पद से हटा दिया है.

बांसवाड़ा की पूरी कार्यकारिणी को भंग
भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि पार्टी संविधान के तहत जिला अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन साल का तय है. डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण उन्हें नियम के अनुसार पद से मुक्त किया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों खासकर बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ नगरपालिका और गढ़ी नगरपालिका में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने बांसवाड़ा जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया है. हालांकि बांसवाड़ा जिले की नई कार्यकारिणी और डूंगरपुर जिला अध्यक्ष पद पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की गई है.

आपसी खींचतान से चुनाव में सफलता नहीं मिली-मोहनलाल रोत 
BAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कहा कि चुनाव से पहले सभी को निर्देशित किया था लेकिन बांसवाड़ा में पार्टी पदाधिकारियों ने काम नहीं किया. टिकट वितरण भी सही तरीके से नहीं हुआ. सही प्रचार भी नहीं हुआ और आपसी खींचतान से चुनाव में सफलता नहीं मिली.

आपको बता दें कि निकाय चुनावों में बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्ड में पार्टी ने 20 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. इनमें से एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया था. फिर सिर्फ 19 प्रत्याशी पार्टी की तरफ से चुनाव में थे. इसके अलावा कुशलगढ़ और परतापुर नगर पालिका में भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि बांसवाड़ा जिले की इन तीनों ही स्थानीय निकायों में पार्टी को कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाया. 

आपको बता दे कि निकाय चुनाव में BAP पार्टी ने डूंगरपुर नगर परिषध में 3 ,सागवाड़ा नगर पालिका में 4 और सलूंबर नगर परिषद में 1 वार्ड जीता है. लेकिन बांसवाड़ा में खराब प्रदर्शन के चलते पार्टी के खाते में और सीटें नहीं जुड़ पाई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मीडिया की दुनिया में 18 साल का सफर... एंकरिंग से लेकर डिजिटल की स्क्रीन तक, हर नया बदलाव दिल से अपनाया, जो सोचती हूं, वही कहती हूं, बातों को घुमाना मेरी आदत नहीं, दिल की बात जुबां पर रखना पहचान है. फिलहाल 'ज़ी राजस्थान डिजिटल' के साथ सफर जारी है और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक बरकरार है और रहेगी. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES