SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रतापगढ़ में अफीम पट्टे और जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: महिला से अभद्रता और पति पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोप

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी क्षेत्र के महुड़िया गांव में अफीम पट्टे और जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके पति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया और उसके साथ अभद्रता की कोशिश की गई.

Written By Aman Singh
Published: Oct 26, 2026, 03:38 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 03:45 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में छोटीसादड़ी क्षेत्र के महुड़िया गांव में अफीम पट्टे और जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. एक महिला ने पुलिस को रिपोर्ट देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट, कुल्हाड़ी से पति के सिर पर वार करने, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए हैं.

अफीम पट्टे को लेकर दो पक्षों में मारपीट

महिला की रिपोर्ट के अनुसार हरीश ने उसके देवर गोपाल को अफीम पट्टे और जमीन के विवाद पर बातचीत करने के लिए घर बुलाया था. इसके बाद महिला अपने पति किशनलाल, दोनों बेटों, सास, देवर और भाई के साथ वहां पहुंची. महिला का आरोप है कि घर पर मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और मेन दरवाजा बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें- दो साल पहले धनतेरस पर हुई थी 5 किलो चांदी की चोरी: अब फिर उसी सुनार की दुकान से लाखों का माल पार

महिला से अभद्रता की कोशिश

महिला ने आरोप लगाया कि हरीश ने दांतली से उसके हाथ पर वार किया और उसकी गर्दन पकड़ ली. एक अन्य व्यक्ति ने उसकी चोटी पकड़ ली. महिला ने ब्लाउज फाड़ने की कोशिश करने और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया. रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान हरीश कुल्हाड़ी लेकर आया और उसके पति किशनलाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा.

बेटे और भाई के साथ मारपीट का आरोप

महिला के अनुसार, बीच-बचाव करने आए उसके बेटे गजेन्द्र और भाई मांगीलाल के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए. घायल किशनलाल को छोटीसादड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोट के चलते उन्हें अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- अलवर में मतदान के दौरान हंगामा: सरपंच प्रत्याशी की मां से मारपीट का आरोप, दोबारा वोटिंग की मांग

महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

महिला ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें गांव से भगाने, जमीन-मकान छीनने और इस बार अफीम का पट्टा नहीं बोने देने की धमकी भी दी. उसने पुलिस से घायलों का मेडिकल करवाने, मामले की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

REPORTER- HITESH UPADHYAY

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES