भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /अलवर में मतदान के दौरान हंगामा: सरपंच प्रत्याशी की मां से मारपीट का आरोप, दोबारा वोटिंग की मांग

अलवर में मतदान के दौरान हंगामा: सरपंच प्रत्याशी की मां से मारपीट का आरोप, दोबारा वोटिंग की मांग

अलवर की खेड़ली तर्फ रेला ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान कथित फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया. सरपंच प्रत्याशी महेश कुमार की मां के साथ धक्का-मुक्की और लाठी से मारपीट का आरोप है. घटना के ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और दोबारा मतदान कराने की मांग की.

Written ByAman Singh
Published: Oct 24, 2026, 11:16 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 11:26 PM IST
joinshare
अलवर में मतदान के दौरान हंगामा: सरपंच प्रत्याशी की मां से मारपीट का आरोप, दोबारा वोटिंग की मांग
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान के अलवर जिले की खेड़ली तर्फ रेला ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान कथित फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया. मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया. इसी दौरान सरपंच प्रत्याशी महेश कुमार की माता के साथ धक्का-मुक्की और लाठी से मारपीट किए जाने का आरोप भी सामने आया. घटना में घायल महिला को पहले कठूमर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अलवर रेफर कर दिया.

सड़क पर धरने पर बैठे ग्रामीण

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और महिला के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विरोध जताते हुए ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए और जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग उठाई.

ग्राम पंचायत में दोबारा मतदान कराने की मांग

धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि मतदान के दौरान कथित फर्जी वोटिंग और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके. ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही ग्राम पंचायत में दोबारा मतदान कराने की मांग भी की. धरने के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति ने तूल पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें- दौसा में कांग्रेस की सियासी ताकत दिखाने उतरे मुरारीलाल मीणा: बागियों को दी नसीहत

मौके पर पहुंचीं सांसद संजना जाटव

मामले की सूचना मिलने के बाद भरतपुर सांसद संजना जाटव मौके पर पहुंचीं. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने का प्रयास किया. सांसद ने मामले को लेकर जिला कलेक्टर से भी बातचीत की, ताकि ग्रामीणों की मांगों और शिकायतों को प्रशासन तक पहुंचाया जा सके.

हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. उनका कहना है कि जब तक कथित फर्जी वोटिंग और महिला के साथ मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक मामले का समाधान नहीं होगा.

खेड़ली तर्फ रेला ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान हुए इस विवाद के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं. फिलहाल घटना में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की विस्तृत कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है.

Reporter- Jugal Gandhi

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Panchayat Chunav