SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अर्जुनराम मेघवाल का राहुल गांधी पर हमला: बोले- देश में अराजकता फैलाने का कर रहे प्रयास

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे. यहां मीडिया से बातचीत में मेघवाल ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाए. इसके साथ ही आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

Written By Aman Singh
Published: Oct 30, 2026, 04:28 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 04:37 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे. नाल एयरपोर्ट पर बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मेघवाल वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता को श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे.

अर्जुनराम मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों और दिल्ली में किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर सवाल उठाए. मेघवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के अभियान को लेकर भी अपनी बात रखी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव में अफसरों के परिवार की एंट्री: IAS की पत्नी BJP तो RAS की पत्नी कांग्रेस से मैदान में उतरीं

नाल एयरपोर्ट पर अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मेघवाल एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिले बीकानेर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद वे शहर में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. यहां से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दों पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया.

देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी- मेघवाल

मेघवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में व्यापारियों और सिख फोरम की ओर से हुए विरोध का जिक्र करते हुए कहा कि विरोध के बाद राहुल गांधी रैली कर रहे हैं. उनके मुताबिक, बिना तथ्यों और प्रमाणों के देश की जनता किसी भी मुद्दे का समर्थन नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर सास ने बहू को दिया अनोखा तोहफा: सरपंच बनते ही सवा बीघा जमीन किया दान, जानें पूरा मामला

वोट चोरी के आरोपों पर बोले अर्जुनराम मेघवाल

वोट चोरी के आरोपों पर भी मेघवाल ने राहुल गांधी को घेरा. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी राष्ट्रपति के सामने भी अपने आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पाए और अब सुप्रीम कोर्ट के संदर्भ में भी उनके पास ठोस प्रमाण नहीं हैं. मेघवाल ने कहा कि बीजेपी देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चला रही है.

Reporter- Raunak Vyas

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES