मेयर बनते ही 'अनुसुईया गोस्वामी' ने 'ओम बिरला' के आवास की चौखट पर टेका मत्था, दंडवत प्रणाम का वीडियो वायरल
Kota Mayor : कोटा की नई मेयर अनुसुईया गोस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मेयर पद पर निर्वाचित होने के बाद वह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दशहरा मैदान के पास स्थित निजी आवास ‘बैकुंठ’ पहुंचीं. यहां उन्होंने ओम बिरला के घर की चौखट पर कनक दंडवत मत्था टेका. तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद कोटा सहित प्रदेशभर में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Anusuiya Goswami: कोटा से लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. कोटा की नई मेयर अनुसुईया गोस्वामी का लोकतंत्र पर तमाचा कहा जा रहा है. शुक्रवार को मेयर पद पर निर्वाचित होने के बाद अनुसुईया गोस्वामी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दशहरा मैदान के पास स्थित निजी आवास ‘बैकुंठ’ परिसर पर पहुंचीं. यहां उन्होंने ओम बिरला के घर की चौखट पर कनक दंडवत मत्था टेका. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
चौखट पर मत्था टेकते वीडियो वायरल
वीडियो में अनुसुईया गोस्वामी समर्थकों के साथ बिरला के आवास पर मत्था टेकते नजर आ रही हैं. पहले उन्होंने स्पीकर बिरला के निवास की चौखट पर माथा टेका, फिर दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया. इस हरकत पर कोटा सहित प्रदेशभर में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.
कैसे होता है मेयर का चुनाव?
राजस्थान में नगर निगम के वार्डों से पार्षदों का चुनाव होता है और नगर निगम के मेयर का चुनाव निर्वाचित पार्षदों के जरिए होता है. राजस्थान नगरपालिकाएं अधिनियम में हर नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर के पद का प्रावधान है.
अनुसुईया को मिले 65 वोट
कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए शुक्रवार को 100 पार्षदों ने मतदान किया. भाजपा की अनुसुईया गोस्वामी को 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन के खाते में 35 वोट आए. इस तरह अनुसुईया गोस्वामी ने 30 वोट के अंतर से जीत दर्ज की. मतदान गुप्त तरीके से हुआ था.
भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय
अनुसुईया गोस्वामी भाजपा के संगठन में लंबे समय से सक्रिय रही हैं और कोटा में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. मेयर चुनाव से पहले भाजपा ने आखिरी समय में वार्ड 98 से पार्षद अनुसुईया गोस्वामी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था.