SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

3 साल से बेटे को न्याय का इंतजार: 7 दिन से भूखी मां और 80 साल की नानी, अब नेताओं से लगाई गुहार

Rajasthan News: जालोर में करीब तीन साल पहले हुए अमृत देवासी हत्याकांड का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मां रतन देवासी और 80 वर्षीय नानी सात दिन से भूख हड़ताल पर हैं. मां ने कलेक्टर-SP को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 13, 2026, 04:39 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 08:57 PM IST
Image Credit: Amrit Devasi Murder Case (Zee Media)
Join

Jalore News: जालोर जिले में करीब तीन साल पहले हुए अमृत देवासी हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की मां रतन देवासी और 80 वर्षीय नानी पिछले सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी हैं. सोमवार को मां ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द कार्रवाई करने और बेटे को न्याय दिलाने की मांग की. परिजनों का कहना है कि इतने समय बाद भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से उन्हें निराशा हो रही है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने लगाई गुहार
अमृत देवासी के परिजनों ने देवासी समाज के साथ ही 36 कौम के लोगों से भी सहयोग की अपील की है. परिवार ने समाज के नेता और मंत्री ओटाराम देवासी के साथ रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी से भी मदद की गुहार लगाई है. परिजनों का कहना है कि वे लंबे समय से मामले का खुलासा होने और आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे हैं. अब उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आगे आकर परिवार को न्याय दिलाने में मदद करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें - राजस्थान में रेल हादसा: पटरी से उतरे बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के पहिये, यात्रियों में मचा हड़कंप 

फोन पर मिला गिरफ्तारी का आश्वासन, लेकिन कार्रवाई का इंतजार
मृतक की मां ने बताया कि धरने के दौरान जालोर विधायक और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के साथ मंत्री ओटाराम देवासी ने फोन पर बात की थी. इस दौरान जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया था. हालांकि, सात दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को अपनी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आई है.

परिजनों का कहना है कि धरनास्थल पर अब तक किसी जनप्रतिनिधि के नहीं पहुंचने से भी उन्हें निराशा हुई है. परिवार की मांग है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए.

यह भी पढ़ें - 'गहलोत सपने देखते रहें...' पंचायत चुनाव के बीच मदन राठौड़ का बड़ा हमला, कांग्रेस पर किया वार

बारात में शामिल होने गया था अमृत, अगले दिन तालाब में मिला शव
परिजनों के मुताबिक, भैंसवाड़ा गांव निवासी अमृत देवासी 27 जून 2023 को अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल होने के लिए खारा गांव गया था. इसके बाद वह लापता हो गया. परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अगले दिन खारा गांव के एक तालाब में उसका शव मिला. इस घटना के बाद से ही परिजन मामले का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है.

मां और नानी को अब न्याय का इंतजार
अमृत की मां रतन देवासी और उसकी 80 वर्षीय नानी पिछले सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी हैं. परिवार का कहना है कि उनका मकसद मामले में जल्द कार्रवाई करवाना और अमृत को न्याय दिलाना है. अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और परिजनों की मांग पर कब तक कार्रवाई होती है.

Reporter - Bablu Ram Meena

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES