App

1 अक्टूबर से नहीं बदलेगा स्कूलों का समय: शिक्षक संगठनों ने उठाई मांग, जानें नया टाइमिंग

Rajasthan School Timing: राजस्थान में बढ़ते तापमान को देखते हुए RPSC शिक्षक फोरम समेत कई शिक्षक संगठनों ने स्कूलों का वर्तमान समय 16 अक्टूबर तक जारी रखने की मांग की है. संगठनों का कहना है कि 1 अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शीतकालीन समय लागू होने पर गर्मी के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी हो सकती है.

1 अक्टूबर से नहीं बदलेगा स्कूलों का समय: शिक्षक संगठनों ने उठाई मांग, जानें नया टाइमिंग
Image Credit: Rajasthan School

Rajasthan School Timing: राजस्थान में बढ़ते तापमान को देखते हुए आरपीएससी शिक्षक फोरम सहित प्रदेश के तमाम शिक्षक संगठनों ने विद्यालयों का समय 16 अक्टूबर तक वर्तमान समयानुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखने की मांग की है. फोरम का कहना है कि एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किए जाने की मांग

फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में तापमान अधिक होने के कारण कक्षाओं में पंखे चलने के बावजूद विद्यार्थी और शिक्षक असहज महसूस कर रहे हैं. ऐसे में 1 अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय लागू करना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि तापमान को देखते हुए शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया जाना चाहिए.

विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को मिलेगी राहत

फोरम के सभाध्यक्ष कालूराम मालपुरिया ने कहा कि वर्तमान समय सारणी जारी रहने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिलेगी. जिला संयोजक कैलाश शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने बताया कि शिविरा पंचांग के अनुसार, 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित है.

जिला मंत्री घनश्याम चौबदार ने बताया कि वर्ष 2024 में भी शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया गया था. जिला उपाध्यक्ष राजेश निर्माण ने सरकार से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की मांग को देखते हुए समय परिवर्तन पर निर्णय लेने की मांग की.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

करौली में हॉकी राजस्थान की वार्षिक साधारण सभा के दौरान महिपाल सिंह निम्बाड़ा को हॉकी राजस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया. एनएच-23 पर मासलपुर चुंगी के पास स्थित होटल करौली इन में आयोजित बैठक में प्रदेश के मान्यता प्राप्त 29 जिला हॉकी संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अभिनंदन ने महिपाल सिंह के निर्वाचन की घोषणा की. बैठक में हॉकी राजस्थान की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया.

हॉकी राजस्थान के चुनाव में महिपाल सिंह अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह शेखावत महासचिव निर्वाचित हुए. रश्मि शुक्ला कोषाध्यक्ष चुनी गईं. उपाध्यक्ष के तीन पदों पर आरती रानी सिंह, मलकीत सिंह मान और मदन सिंह का चयन हुआ. इसी तरह संयुक्त सचिव के दो पदों पर अब्दुल रूब नकवी और वर्षा कुमारी शर्मा चुनी गईं. कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर अरुण कुमार सारस्वत, संपत कोठारी और लोकेश कुमार का चयन हुआ.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में राजेश चौधरी और किरण मीणा को चुना गया. वहीं खिलाड़ी समिति के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रांश शर्मा और माहेर बानो का चयन हुआ. बैठक में हॉकी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत, हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि फिरोज अंसारी सहित विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे. चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हॉकी के विकास और प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More