SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शहीद पति की याद में रो पड़ी वीरांगना: अलवर में SP सुधीर चौधरी के इन शब्दों ने जीत लिया सबका दिल

अलवर में पुलिस शहीद दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. अपने पति को याद कर एक वीरांगना भावुक हो गईं. SP सुधीर चौधरी ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग हर परिस्थिति में शहीद परिवारों के साथ है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 21, 2026, 10:36 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 12:17 PM IST
Image Credit: अलवर पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
Join

वो भी किसी के बेटे थे, किसी के पिता थे तो किसी की मांग का सुहाग थे...पर उन्होंने अपने परिवार और प्यार के भी आगे किसी को रखा तो वो था देश और समाज के लोगों की सुरक्षा. अपना कर्तव्य निभाते हुए उन्होंने असमय इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इसकी सबसे ज्यादा तकलीफ उनके परिवार को मिली. आज भी परिजनों को लगता है कि कहीं से कोई चमत्कार हो जाए और वोट लौट आएं. पुलिस शहीद दिवस पर अलवर में जो दृश्य देखने को मिला, उसने सबकी आंखें नम कर दीं.

दरअसल, अलवर में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान देश की सुरक्षा और कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को याद किया गया. जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों की वीरांगनाओं का सम्मान कर उनके त्याग और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई.

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी दीपक शर्मा, एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी, सीओ, थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया. इस मौके पर शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया.

यह भी पढ़ें- झुंझुनूं के बेसरडा की मिट्टी से रणभूमि तक, शहीद रामकरण सिंह की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

एसपी सुधीर चौधरी ने शहीदों के बलिदान को किया याद
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि पुलिस शहीद दिवस पर राजस्थान पुलिस के उन वीर जवानों को नमन किया गया, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए. उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उनकी वीरांगनाओं का सम्मान भी किया गया.

शहीद पति को याद कर छलक पड़े वीरांगना के आंसू
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला. जब एक वीरांगना ने अपने शहीद पति को याद किया तो वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया.

वीरांगना की पीड़ा को समझते हुए एसपी सुधीर चौधरी ने उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग हर परिस्थिति में शहीद परिवारों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा, 'हम आपके साथ हैं.'

यह भी पढ़ें- डूंगरपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक को पीछे से मारी टक्कर, रिटायर्ड ASI की मौत

शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग का संदेश
पुलिस शहीद दिवस का यह कार्यक्रम वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के साथ उनके परिवारों के प्रति संवेदना और सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी बना. वीरांगना की आंखों से छलके आंसुओं ने शहीद परिवारों के त्याग, संघर्ष और दर्द को सामने रखा. कार्यक्रम के जरिए पुलिस विभाग ने शहीदों के परिजनों को सहयोग और साथ निभाने का संदेश दिया.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES