SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलवर कोर्ट से Police Custody में फरार हुआ पॉक्सो आरोपी, सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई

अलवर कोर्ट परिसर में पेशी के बाद लौट रहा पॉक्सो आरोपी सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. वह पहाड़ियों पर चढ़ गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर मनसा माता मंदिर के आगे घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 19, 2026, 20:45 IST | Updated: Nov 19, 2026, 20:46 IST
Image Credit: Alwar Court News (Ai Image)
Join

अलवर कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेशी के बाद लौट रहा पॉक्सो मामले का एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. आरोपी ने चालानी गार्ड के एक सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला. घटना के बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया. आरोपी पहाड़ियों पर चढ़ गया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया.

सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाकर भागा
जानकारी के अनुसार, आरोपी को पॉक्सो-1 के एक मामले में पेशी के लिए अलवर कोर्ट लाया गया था. पेशी पूरी होने के बाद पुलिसकर्मी उसे वापस ले जा रहे थे. इसी दौरान आरोपी ने चालानी गार्ड के एक सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभा दी और मौके से भाग गया. वह सागर की तरफ निकल गया. अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया.

पहाड़ियों पर चढ़ा आरोपी, पुलिस ने किया पीछा
आरोपी के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया. पुलिस से बचने के लिए आरोपी पहाड़ियों पर चढ़ गया. पहाड़ी इलाके में पहुंचने के कारण उसे पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार मनसा माता मंदिर के आगे पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया. इसके बाद आरोपी को दोबारा पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया.

डीएसपी बोले- घटना की जानकारी लेकर होगी कार्रवाई
डीएसपी राजेश कसाना ने बताया कि पॉक्सो-1 के मामले में आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था. इसी दौरान वह चालानी गार्ड को छुड़ाकर फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि गार्ड और संबंधित अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, पॉक्सो-1 के वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और सागर की तरफ भागा था. पीछा करने पर वह पहाड़ियों पर चढ़ गया, जहां काफी मशक्कत के बाद मनसा माता मंदिर के आगे उसे पकड़ लिया गया.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES