SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं पहुंचे अभिषेक चौधरी: बोले- युवा कांग्रेस बढ़ते नशे के खिलाफ शुरू करेगी लड़ाई

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अभिषेक चौधरी पहली बार झुंझुनूं पहुंचे. उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई ऋतु बराला को 'शेरनी' बताया. साथ ही युवाओं के बीच बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी लड़ाई शुरू करने की बात कही.

Written By Aman Singh
Published: Oct 19, 2026, 04:21 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 04:28 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार झुंझुनूं पहुंचे अभिषेक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई झुंझुनूं की बेटी ऋतु बराला का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए संघर्ष करने वाली ऋतु बराला जैसी 'शेरनी' की जरूरत है.

वहीं राजस्थान में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताई. अभिषेक चौधरी ने प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की समस्या को गंभीर मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस नशे के खिलाफ मजबूत लड़ाई शुरू करेगी. नशा युवाओं के पैरों में बेड़ियों की तरह बढ़ता जा रहा है. युवा कांग्रेस इस समस्या के खिलाफ प्रदेशभर में मजबूती से लड़ाई लड़ेगी.

अंकित फोगाट के गांव पहुंचे अभिषेक चौधरी

बता दें कि अभिषेक चौधरी युवा कांग्रेस के ​नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट की धन्यवाद यात्रा के समापन पर फोगाट के गांव बाजडोली में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने आए थे. इस मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड भी मौजूद थे. अभिषेक चौधरी ने अंकित फोगाट को जीत की बधाई देते हुए झुंझुनू के युवाओं का आभार जताया. यात्रा के दौरान नवलगढ़ से लेकर बाजडोली गांव तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने अंकित फोगाट का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी की खुली हिस्ट्रीशीट: चंद्रप्रकाश मीणा पर दर्ज हैं 11 आपराधिक मामले

अंकित के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर- अभिषेक चौधरी

अभिषेक चौधरी ने कहा कि अंकित फोगाट को बड़े जनादेश के साथ जिलाध्यक्ष चुना गया है. उन्हें उम्मीद है कि अंकित के नेतृत्व में झुंझुनूं में युवा संगठन और मजबूत होगा तथा युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनावों के चलते प्रदेश के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं. राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से भी अंकित फोगाट को बधाई दी गई है.

अभिषेक चौधरी के झुंझुनू आगमन को जिलाध्यक्ष ने बताया गौरव का विषय

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी से अपने कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया था. उनके झुंझुनू आगमन को उन्होंने अपने लिए गौरव का विषय बताया. फोगाट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मन में युवाओं के प्रति विशेष जुड़ाव है. उन्होंने भरोसा जताया कि जब भी युवाओं के अधिकार, मान-सम्मान और हक की लड़ाई होगी, प्रदेश नेतृत्व उनके साथ खड़ा रहेगा. समारोह में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया. कार्यक्रम में युवाओं की संगठनात्मक भागीदारी बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी उत्साह देखने को मिला.

Reporter- Sandeep Kedia

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES