भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /धार्मिक पहचान से जुड़े गहने पहनने पर पहले भी विवादों में घिर चुके हैं सितारे, करीना कपूर का मामला कितना अलग?

धार्मिक पहचान से जुड़े गहने पहनने पर पहले भी विवादों में घिर चुके हैं सितारे, करीना कपूर का मामला कितना अलग?

Written BySwati Singh
Published: Nov 11, 2026, 08:06 PM IST|Updated: Nov 11, 2026, 08:32 PM IST
joinshare

हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फेस्टिव लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब चर्चा बटोर रही हैं. एक्ट्रेस न मुंबई स्थित घर की बालकनी में पोज दिए, जिसे फेस्टिव लाइट्स और फूलों की सजावट से सजाया गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने की झलक दिखाई. करीना कपूर खान ने रिया कपूर द्वारा स्टाइल किया गया नवाबी लुक दिवाली के उत्सव के लिए अपनाया था. इस लुक का सबसे मुख्य आकर्षण उनकी पगड़ी पर लगी लगभग 200 साल पुरानी हीरे-जवाहरात जड़ी 'कलगी' थी. यह कलगी पटौदी और भोपाल के शाही परिवार की विरासत है, जिसे सैफ अली खान ने अपनी शादी में पहना था और उनसे पहले भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान भी इसे पहनते थे. अब इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है.  हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले रिहाना, तापसी पन्नू और किम कार्दशियन जैसे सितारे भी धार्मिक पहचान से जुड़े गहनों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं.
 

Kareena Kapoor 1/5

Kareena Kapoor

ऐसे में कांग्रेस नेता और मुस्लिम स्कॉलर अब्बास हफीज ने करीना कपूर को कानूनी डिमांड नोटिस भेजकर उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. अब्बास हफीज का दावा है कि एक्ट्रेस ने जिस पेंडेंट को एक फैशन एक्सेसरी के तौर पर पहना और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, उस पर कुरान की मुकद्दस आयत उकेरी हुई है. साथ ही अब्बास हफीज ने भोपाल कोर्ट के माध्यम से अपनी वकील के जरिए यह नोटिस भेजा है और चेतावनी दी है कि यदि करीना कपूर सोशल मीडिया से यह फोटो नहीं हटाती हैं और सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगती हैं, तो वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रुख करेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया है कि यह उनका व्यक्तिगत मत और आस्था से जुड़ा कदम है, जिसका उनकी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.
sabyasachi mangalsutra controversy2/5

sabyasachi mangalsutra controversy

साल 2021 में मशहूर फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र के विज्ञापन को लेकर देशभर में कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. दरअसल, मशहूर फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने 'इंटीमेट फाइन ज्वैलरी' के नाम से अपना न्यू ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया था. इसमें मंगलसूत्र पहने मॉडल्स नजर आई थीं. लेकिन इस कलेक्शन का विज्ञापन कई लोगों के गले नहीं उतरा और 'आहत' जनता ने सब्यसाची को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों की खरी-खरी सुन रहे सब्यसाची को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो विज्ञापन हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम ही दे डाला था. इसके बाद सब्यसाची को विज्ञापन हटा ही पड़ा.
Kim Kardashian Om earrings3/5

Kim Kardashian Om earrings

साल 2021 में हॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन किम कार्दशियन (Kim kardashian ) भी अपनी बोल्ड फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहीं. दरअसल, किम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी. इन फोटोज में किम रेड कलर के ड्रेस के साथ ‘ओम’ (Om) लिखे हुए डिजाइन के ईयरिंग पहने दिखे. लोगों ने किम पर हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है.
taapsee pannu 4/5

taapsee pannu

साल 2023 में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्‍नू भी अपने पहनावे को लेकर विवादों में आईं. दरअसल, एक्ट्रेस ने एक फैशन शो में रिवीलिंग ड्रेस के साथ माता लक्ष्‍मी का नेकलेस पहना था. मुंबई में 14 मार्च को लैक्‍मे फैशन वीक का आयोजन हुआ था, जिसमें मॉडल और फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी. उन्होने गले में जो लॉकेट पहना था, उस पर माता लक्ष्मी की तस्‍वीर बनी हुई थी. उन्‍होंने इसका वीडियो अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया था, जिसके बाद बवाल मच गया. इसके बाद कई हिन्‍दूवादी संगठन इसे सनातन धर्म और हिन्‍दू देवी-देवताओं का अपमान बताकर कार्रवाई करने की मांग की थी. साथ ही तापसी पन्‍नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने की स्थिति में प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी.
rihanna ganesha pendant5/5

rihanna ganesha pendant

साल 2021 में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना एक लॉन्जरी ब्रांड के फोटोशूट को लेकर वो विवादों में आई गईं. इसमें उन्होंने टॉपलेस होकर पोज दिया. इस दौरान अपनी ज्वैलरी के साथ उन्होंने भगवान गणेश का पेंडेंट भी कैरी किया था, जिसके चलते वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं. रिहाना की फोटो देखने के बाद गिरिराज सिंह ने सनातन धर्म का अपमान करने वालों को फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म इतना सहिष्णु और धैर्यवान है कि फिल्म, विज्ञापन और टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले इसका नाजायज फायदा उठाकर हमारे देवी देवताओं का अपमान कर जाते हैं.'
TAGS:
kareena kapoor

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
नवादा में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत 4 जवान घायल, स्पेशल टीम ने संभाला मोर्चा

नवादा में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत 4 जवान घायल, स्पेशल टीम ने संभाला मोर्चा

2

क्रिप्टो विवाद और 2 विदेशी महिलाओं से गैंगरेप... PAK डिप्टी पीएम के पोते समेत 8 पर चलेगा मुकदमा

3

धौलपुर में बीएल कुशवाह के बागी तेवर, रोहित बोहरा पर साधा निशाना, बोले- 'कोठी तेरी खैर नहीं'

4

Gurugram की संधार कंपनी में बड़ा हादसा, जहरीले गैस टैंक में दम घुटने से 3 कर्मचारियों की मौत; FIR दर्ज

5

प्यार, दूरी और अधूरी चाहत, इम्तियाज अली की नई सीरीज 'ओ साथी रे' की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब देख पाएंगे

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.