भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /28 Km का धांसू माइलेज और क्लच दबाने की No Tension! मिडिल क्लास के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 ऑटोमैटिक CNG Cars

28 Km का धांसू माइलेज और क्लच दबाने की No Tension! मिडिल क्लास के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 ऑटोमैटिक CNG Cars

Written ByMohit Chaturvedi
Published: Sep 02, 2026, 01:12 PM IST|Updated: Sep 03, 2026, 10:36 AM IST
joinshare

आजकल सिटी ट्रैफिक में कार चलाना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता है. बार-बार क्लच दबाना और गियर बदलना पैरों को थका देता है. यही वजह है कि भारत में ऑटोमैटिक गाड़ियों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है. लेकिन ऑटोमैटिक कारों के साथ एक दिक्कत हमेशा से रही है और वो है उनका कम माइलेज और ज्यादा रनिंग कॉस्ट.

इसी परेशानी को हल करने के लिए कंपनियां अब ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (AMT) को CNG किट के साथ ऑफर कर रही हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको क्लच फ्री ड्राइविंग का आराम भी मिलता है और जेब पर पेट्रोल का भारी बोझ भी नहीं पड़ता. साल 2026 में टाटा मोटर्स और निसान जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में तहलका मचा रही हैं. अगर आप भी एक नई ऑटोमैटिक CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे सस्ती और धाकड़ CNG ऑटोमैटिक कारों के बारे में.

Nissan Magnite - देश की सबसे सस्ती CNG ऑटोमैटिक कार1/5

Nissan Magnite - देश की सबसे सस्ती CNG ऑटोमैटिक कार

अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है और आप एक बड़ी दिखने वाली गाड़ी चाहते हैं तो निसान मैग्नाइट एक बेहतरीन ऑप्शन है. Nissan Magnite भारत की सबसे सस्ती CNG ऑटोमैटic कारों में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.89 लाख रुपये है. कंपनी इसमें EZ-Shift AMT गियरबॉक्स के साथ CNG किट का ऑप्शन देती है. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि टाटा की तरह इसमें कंपनी से फिटेड सेटअप की जगह रेट्रोफिटेड CNG सिस्टम मिलता है. माइलेज की बात करें तो यह कार लगभग 24 km/kg का माइलेज बड़े आराम से दे देती है.
Tata Tiago iCNG AMT - 28 kmpl का माइलेज और धाकड़ परफॉर्मेंस2/5

Tata Tiago iCNG AMT - 28 kmpl का माइलेज और धाकड़ परफॉर्मेंस

टाटा टियागो भारत की पहली ऐसी कार बनी थी जिसमें कंपनी ने फैक्ट्री-फिटेड ऑटोमैटिक CNG गियरबॉक्स दिया था. अगर आप एक परफेक्ट हैचबैक कार ढूंढ रहे हैं तो Tiago iCNG AMT आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है. इसकी कीमत 7.05 लाख रुपये से शुरू होकर 8.10 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 1.2-लीटर का पावरफुल पेट्रोल-CNG इंजन मिलता है जिसे 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह कार 28.06 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है. इस सेगमेंट में इतना बढ़िया माइलेज मिलना बेहद शानदार माना जाता है.
Tata Tigor iCNG AMT - प्रीमियम सेडान का मजा और CNG की बचत3/5

Tata Tigor iCNG AMT - प्रीमियम सेडान का मजा और CNG की बचत

अगर आपको हैचबैक से बड़ी और ज्यादा बूट स्पेस वाली कार चाहिए तो Tata Tigor iCNG AMT एक बहुत ही प्रैक्टिकल सेडान कार है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.29 लाख रुपये से शुरू होती है. पावर और परफॉर्मेंस के मामले में इसमें भी टियागो वाला ही 1.2-लीटर CNG इंजन और AMT गियरबॉक्स दिया गया है. यह कार भी 28.06 km/kg का बेहतरीन माइलेज देती है. जो लोग फैमिली के लिए एक आरामदायक और स्पेसियस सेडान कार चाहते हैं उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है.
Tata Punch iCNG AMT - SUV लुक के साथ CNG ऑटोमैटिक का तड़का4/5

Tata Punch iCNG AMT - SUV लुक के साथ CNG ऑटोमैटिक का तड़का

माइक्रो SUV सेगमेंट में राज करने वाली टाटा पंच भारत की पहली ऐसी SUV बनी है जिसमें फैक्ट्री-फिटेड ऑटोमैटिक CNG पावरट्रेन दिया गया है. अगर आपको ऊंची कारें और SUV वाला फील पसंद है तो पंच आपके दिल को छू लेगी. इसकी कीमत 8.54 लाख रुपये से शुरू होकर 9.74 लाख रुपये तक जाती है. Tata Punch iCNG AMT लगभग 26.99 km/kg का माइलेज निकाल कर देती है. SUV स्टाइलिंग, बढ़िया रोड प्रेजेंस और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे यूथ के बीच काफी पॉपुलर बनाता है.
Tata Altroz iCNG AMT - प्रीमियम हैचबैक का लग्जरी फील5/5

Tata Altroz iCNG AMT - प्रीमियम हैचबैक का लग्जरी फील

टाटा की CNG ऑटोमैटिक लाइनअप में अगला नाम आता है Tata Altroz का. जो लोग टियागो से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी केबिन चाहते हैं उनके लिए यह 5-स्टार सेफ्टी वाली प्रीमियम हैचबैक कार एक परफेक्ट विकल्प है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 8.70 लाख रुपये है. यह कार लगभग 27.8 km/kg का दावा किया गया माइलेज देती है. इसका केबिन बेहद शानदार है और लंबे सफर पर भी इसमें थकान महसूस नहीं होती. साथ ही ऑटोमैटिक CNG होने की वजह से शहर के जाम में इसे चलाना बहुत आसान हो जाता है.
TAGS:
Auto News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
भारतीय कोच का दावा: गेंदबाजों के लिए बनाया 'बुलेटप्रूफ' प्लान, टेस्ट में डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह?

भारतीय कोच का दावा: गेंदबाजों के लिए बनाया 'बुलेटप्रूफ' प्लान, टेस्ट में डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह?

2

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस

3

शिकारी से बने पुजारी: जानिए कौन हैं 'बार बदकोटी' और क्या है मां आदि बद्री मंदिर का इतिहास

4

2 महीने में 12 मामले...प्रेग्नेंसी में क्यों फट जाता है गर्भाशय? अंबेडकर अस्पताल की डॉक्टर ने बताए लक्षण और उपाय

5

बेंगलुरु-अहमदाबाद में घरों की मांग क्यों बढ़ रही है? जानिए देश के किन शहरों में है रियल एस्टेट का बूम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.