तिरुमला तिरुपति देवस्थानम स्थित भगवान वेंकटेश्वर के सामने एक दंपत्ति ने अटूट आस्था और समर्पण की झलक दिखाई है. भक्त ने 121 किलो सोने हीरे और रत्नों से तैयार गहनों का दान मंदिर में किया जिसकी जोर-शोर से चर्चा हो रही है.
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में आस्था और समर्पण की एक सुंदर और अनूठी झलक देखने को मिली है. चेन्नई के एक दंपति वर्धमान जैन और राधिका जैन ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में एक बड़ा दान दिया है जिसकी खूब चर्चा की जा रही है.
1/16
ऐतिहासिक दान
तिरुमाला के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक दान है. आज 26 नवंबर, गुरुवार के दिन तिरुमाला मंदिर में 'सात पहाड़ियों के स्वामी' श्री वेंकटेश्वर स्वामी को 207 करोड़ रुपये मूल्य के 121 किलोग्राम सोने से लेकर हीरे और रत्नों से बने आभूषण भेंट किए. दंपति ने यह दान आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में दिया है.
2/16
मुख्य देवता के दर्शन
मुख्य देवता के दर्शन करने के बाद, मुख्यमंत्री ने दान देने वाले दंपति और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रंगनायकुल मंडपम में रखे गए सोने के 46 आभूषणों को देखा और इतने बड़े दान को लेकर दंपत्ति की सराहना की. भगवान को चढ़ाए गए आभूषणों की सुंदरता देखते बनती है.
3/16
ध्वजस्तंभ की परिक्रमा
इसके बाद, दान देने वाले परिवार के हर सदस्य ने सोने के आभूषणों को एक थाल में रखा और अपने सिर पर उठाकर ध्वजस्तंभ की परिक्रमा की और फिर गर्भगृह तक पहुंचे. जहां पर उन्होंने इन आभूषणों को स्वामी के सामने अर्पित किए और प्रार्थना की.
4/16
कई और अधिकारी मौजूद रहे
इस मौके पर TTD की 'स्पेसिफाइड अथॉरिटी' के चेयरमैन के साथ ही कई और अधिकारी मौजूद रहे. भगवान को अर्पित किए गए आभूषण अति सुंदर हैं
5/16
आभूषणों के बारे में
तिरुपति मंदिर के लिए 33 प्रकार के कुल 46 आभूषण तैयार किए गए. जिसमें 121 किलोग्राम (24 कैरेट) सोने का इस्तेमाल में लाया गया.
6/16
गहने की कीमत
मेकिंग चार्ज यानी बनाने की लागत को ध्यान में रखें तो 121 किलोग्राम सोने की कुल कीमत 207.6 करोड़ रुपये है. ये आभूषण अति सुंदर और मनमोहक हैं.
7/16
24 कैरेट के सोने का उपयोग
ध्यान दें तिरुपति मंदिर के आभूषणों के लिए 24 कैरेट के सोने का उपयोग किया गया है जो 106 किलोग्राम हैं.
8/16
बाकी के 15 किलोग्राम
बाकी के 15 किलोग्राम (24 कैरेट) सोना तिरुचानूर मंदिर में 'श्री पद्मावती अम्मावरी वस्त्रम' तैयार करने के काम में लाया जाएगा.
9/16
आभूषण दान में अन्य विवरण
हीरों का कुल वजन - 238.2 कैरेट, कीमती पत्थर-2,247.7 कैरेट, नीलम-91.6 कैरेट, पीला नीलमणि-84.2 कैरेट
माणिक और पन्ना-2,916.5 ग्राम, शालिग्राम पत्थर