देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है. बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया है. आइए जानते हैं किन-किन सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट किया है.
1/8
सुनीता आहूजा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी घर में बप्पा का स्वागत किया है.गणपति पूजा में उनके साथ बेटे यशवर्धन और बेटी टीना मौजूद थी. लेकिन गोविंदा नजर नहीं आए. पूजा के बाद सुनीता ने पैप्स को प्रसाद भी बांटा.
2/8
रितेश देशमुख और जेनेलिया
एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है. रितेश ने अपने दोनों बेटों के साथ मैचिंग आउटफिट कैरी किया है. वहीं जेनेलिया साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
3/8
शिल्पा शेट्टी
हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने घर में बप्पा का स्वागत किया है. शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी की फोटो शेयर की है. एथनिक आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
4/8
शरवरी वाघ
शरवरी वाघ ने भी ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है. एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ अपनी फोटो शेयर की है. पिंक साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
5/8
तुषार कपूर
तुषार कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपने घर के गणपति की फोटो शेयर की है. एक्टर ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति का स्वागत किया है.
6/8
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने घर में खुद गणपति जी की प्रतिमा बनाई है. एक्ट्रेस करीना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ की फोटो शेयर की है जिसमें सैफ मिट्टी से बप्पा की प्रतिमा बनाते नजर आ रहे हैं.
7/8
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है. अनन्या पांडे परिवार संग गणपति की पूजा करते हुए नजर आईं. एथनिक आउटफिट में अनन्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
8/8
काजोल
आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट करते हैं. एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने घर में गणपति बप्पा का वेलकम किया है. गणेश चतुर्थी के खास मौके पर एक्ट्रेस ने बप्पा संग अपनी सेल्फी शेयर की है.