Bigg Boss Malayalam 8 में इतिहास का सबसे बड़ा ड्रामा देखने को मिला है. नेहा के पेरेंट्स ने शो में आकर बेटी को वापस ले जाने की मांग की और कहा कि उसका इस्तेमाल हो रहा है.
बिग बॉस के घर में अक्सर ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स के भी होश उड़ा देते हैं. लेकिन इस बार 'बिग बॉस मलयालम 8' के सेट पर जो हुआ है, वैसा आज तक के बिग बॉस के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला. आमतौर पर किसी भी कंटेस्टेंट के पेरेंट्स सिर्फ 'फैमिली वीक' के दौरान ही घर में एंट्री लेते हैं और अपने बच्चे का हौसला बढ़ाते हैं. पर इस बार नजारा बिल्कुल उल्टा और काफी इमोशनल नजर आया. नेहा नाम की कंटेस्टेंट के माता-पिता फैमिली वीक का इंतजार किए बिना सीधा वीकेंड एपिसोड के स्टेज पर आ पहुंचे. उनके चेहरे पर गुस्सा, आंखों में आंसू और दिल में अपनी बेटी के लिए बहुत बड़ा दर्द था.
1/5
क्या नेहा छोड़ देंगी बिग बॉस का शो
माता-पिता की ऐसी बातें सुनकर नेहा पूरी तरह से टूट गई है. टीजर में देखा जा सकता है कि नेहा अपने पेरेंट्स के कड़वे सच को सुनकर हैरान-परेशान खड़ी है और जोर-जोर से रोने लगती है. अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या नेहा अपने परिवार की खातिर इतनी बड़ी ट्रॉफी का सपना छोड़ देगी. क्या वो बिग बॉस के घर से वॉकआउट कर लेगी या फिर अपने माता-पिता को समझाकर गेम में टिकी रहेगी. इस बड़े ड्रामे का असली जवाब तो आने वाले वीकेंड एपिसोड को देखकर ही मिलेगा.
2/5
टैशी के साथ लव एंगल बना इस हंगामे की वजह
आखिर नेहा के परिवार को इतना बड़ा स्टेप क्यों उठाना पड़ा, इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है. दरअसल, हाल ही के एक एपिसोड में नेहा ने घर के एक अन्य कंटेस्टेंट टैशी के सामने अपने प्यार का इजहार किया था. नेहा ने कहा था कि शो खत्म होने के बाद अगर उसके घरवाले मान गए तो वो इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहेगी. यह बात तब सामने आई जब टैशी का नाम दूसरी कंटेस्टेंट वेदांगी के साथ जुड़ने लगा था और नेहा ने इस पर काफी पजेसिव होकर रिएक्ट किया था. हालांकि टैशी ने भी पहले मृदुला नाम की कंटेस्टेंट से कहा था कि वो नेहा से प्यार करता है, लेकिन नेहा के घरवालों को लगा कि टैशी सिर्फ गेम जीतने के लिए नेहा का इस्तेमाल कर रहा है.
3/5
मोहनलाल भी हुए भावुक
शो के होस्ट मोहनलाल ने भी इस पूरी सिचुएशन को बहुत ही मैच्योरिटी और संवेदनशीलता के साथ हैंडल किया. उन्होंने दर्शकों और नेहा को समझाया कि एक माता-पिता का दर्द क्या होता है. मोहनलाल ने कहा कि मैं भी एक बेटी का पिता हूं और मैं इन पेरेंट्स की फीलिंग्स को बहुत अच्छी तरह समझ सकता हूं. वे इस बात पर अड़े हुए हैं कि वे अपनी बेटी नेहा को इस शो में और आगे नहीं रहने देंगे और उसे अपने साथ घर वापस ले जाना चाहते हैं.
4/5
मां ने खोली पोल- गेम के नाम पर तुम्हारा यूज हो रहा है
नेहा की मां का गुस्सा और दुख भी साफ देखने को मिला. उन्होंने रोते हुए अपनी बेटी से कहा कि हमने तुमसे जिस तरह का गेम न खेलने को कहा था, तुम वही गलती बार-बार दोहरा रही हो. मां ने साफ-साफ कहा कि घर के बाकी सब लोग बहुत शातिर तरीके से अपना गेम खेल रहे हैं, लेकिन तुम पूरी तरह से अपनी फीलिंग्स में बह गई हो. तुम्हारा सिर्फ इस्तेमाल किया जा रहा है और तुम उस उम्मीद को पकड़े बैठी हो जिसका कोई फ्यूचर नहीं है. तुम्हारी यह बेवकूफी देखकर हमें 100 गुना ज्यादा दर्द हो रहा है.
5/5
बिग बॉस का प्रोमो हो रहा वायरल
बिग बॉस के हालिया प्रोमो ने पूरे सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. वीडियो में देखने को मिलता है कि सुपर स्टार और शो के होस्ट मोहनलाल स्टेज पर नेहा के मम्मी-पापा का स्वागत करते हैं. लेकिन नेहा के पापा के चेहरे पर कोई खुशी नहीं थी. वे बहुत ही उदास थे और उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे. उन्होंने सीधे नेहा से सवाल किया कि क्या उसे अपने परिवार की थोड़ी सी भी याद है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे तुम हमें पूरी तरह भूल चुकी हो. बाप का यह दर्द देखकर वहां मौजूद हर इंसान का दिल भर आया.