इन दिनों फिल्म करने के साथ-साथ फिल्म छोड़ने की खबरें भी खूब चर्चा में रहती हैं. हाल ही में खबरें आई कि अमित राय, प्रियदर्शन और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने प्रोजेक्ट्स के फ्लोर पर जाने से पहले ही उनसे किनारा कर लिया. ऐसे में जानते हैं, ऐसे ही कुछ एग्जिट्स के बारे में, जो चर्चा का विषय बने.
1/6
Rani Mukerji
इस साल की शुरुआत में जब ऐसी खबरें आईं कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, अमित राय के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ओएमजी 3' (OMG 3) में एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने जा रही हैं. इस खबर के बाद फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला. हालांकि, कुछ समय पहले ऐसी खबरें आईं कि मेकर्स के साथ क्रिएटिव मतभेदों के चलते रानी मुखर्जी ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है. इस प्रोजेक्ट के लिए एक और बड़ा झटका यह है कि अब निर्देशक अमित राय के भी क्रिएटिव असहमति के कारण फिल्म से अलग होने की खबर है. फिलहाल इस फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ है और अभी तक किसी नए नाम की घोषणा नहीं की गई है.
2/6
Priyadarshan
काफी इंतजार और उम्मीदों के बाद अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी आखिरकार 'हेरा फेरी 3' के लिए फिर से एक साथ आए और इस तीसरे पार्ट के निर्देशन के लिए प्रियदर्शन की वापसी हुई. हालांकि, कुछ महीने पहले ही फिल्म निर्माता ने प्रोजेक्ट से अपने अलग होने की घोषणा कर दी. एचटी सिटी के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा कि फिल्म के साथ कई तरह की दिक्कतें थीं और उन्हें नहीं लगता कि यह फिल्म कभी बन पाएगी.
3/6
priyadarshan riteish deshmukh
हाल ही में प्रियदर्शन ने 'मालामाल वीकली' के सीक्वल से भी खुद को अलग करने का ऐलान किया है. उन्होंने 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत में इस बात की पुष्टि की. एक सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि एक्टर रितेश देशमुख भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं. अब फिल्म निर्माता अमित जोशी इस सीक्वल का निर्देशन करेंगे और खबरों के अनुसार, मेकर्स जल्द ही फिल्म की कास्ट की घोषणा करेंगे.
4/6
Jasmeet K Reen
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर स्टारर 'द रॉयल्स' ने पिछले साल समय काफी चर्चा बटोरी थी. हालांकि, इस सीरीज की वजह से भूमि पेडनेकर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने सीजन 2 का हिस्सा न बनने का फैसला किया. हाल ही में राजस्थान में इस सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हुई. लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि इसके तुरंत बाद निर्देशकों जसमीत के रीन और मितक्षरा कुमार ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया. उनकी जगह अब तनुज चोपड़ा ने ले ली है, जो इससे पहले 'दिल्ली क्राइम' के सीजन 1 और 2 का निर्देशन कर चुके हैं.
5/6
Deepika Padukone
पिछले एक साल में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का लगातार साउथ दो बड़ी फिल्मों 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2'से बाहर होना चर्चा में रही. उनके बाहर होने के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आईं. एक तरफ फिल्म निर्माताओं ने एक्ट्रे की ओर से 'गैर-पेशेवर' मांगों का इशारा किया. जबकि पादुकोण की टीम ने बताया कि काम के 8 घंटों का काम और पेमेंट की उनकी मांगों से मेकर्स नाराज हो गए थे.
6/6
Ranveer Singh
इस साल भारतीय सिनेमा में सबसे विवादित एग्जिट के मामलों में से एक एक्टर रणवीर सिंह से जुड़ा रहा, जब उन्होंने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डॉन 3' से खुद को अलग कर लिया. इस एग्जिट को लेकर अभिनेता और फिल्म निर्माता के बीच कानूनी खींचतान चल रही है और दोनों पक्षों के बीच काफी कड़वाहट आ गई है. यह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है और फिल्म एसोसिएशन दोनों पक्षों के बीच बातचीत में मध्यस्थता कर रहे हैं.