भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /ट्रंप को राजस्थान की कला, जापानी पीएम के लिए खास उपहार, फिलीपींस में पीएम मोदी ने दुनिया के नेताओं को दिए खास गिफ्ट: PHOTOS

ट्रंप को राजस्थान की कला, जापानी पीएम के लिए खास उपहार, फिलीपींस में पीएम मोदी ने दुनिया के नेताओं को दिए खास गिफ्ट: PHOTOS

Written Byabhinav tripathi
Published: Nov 18, 2026, 10:53 IST|Updated: Nov 18, 2026, 12:11 IST
joinshare

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को दो दिवसीय फिलीपींस के दौरे पर रहे हैं. जहां पर उन्होंने क्वाड शिखर सम्मेलन, आसियान सम्मेल और ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लिया और भारत का पक्ष लिया. इस दौरान पीएम मोदी कई नेताओं से मिले. अलग-अलग देशों के नेताओं के लिए पीएम मोदी खास तोहफा लेकर गए थे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

पीएम ने दिया खास दुनिया भर के नेताओं को दिया खास उपहार 1/11

फिलीपींस के दौरे पर रहे पीएम मोदी

अपने दो दिवसीय फिलीपींस के दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात की. अमेरिकी राष्ट्रपती ट्रंप से लेकर जापान की पीएम तक के लिए प्रधानमंत्री मोदी खास उपहार लेकर गए थे.
म्यांमार के नेता को पीएम का खास गिफ्ट2/11

म्यांमार के नेता को पीएम का खास गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला की अपनी यात्रा के दौरान म्यांमार को कर्नाटक के बीदर का बना 'बिदरीवेयर' (Bidriware) चांदी की नक्काशी वाला एक फूलदान भेंट किया.
ऑस्ट्रेलियाई पीएम को प्रधानमंत्री मोदी ने क्या तोहफा दिया3/11

ऑस्ट्रेलियाई पीएम को प्रधानमंत्री मोदी ने क्या तोहफा दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में अपनी यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस को राजस्थान की पारंपरिक 'जयपुर ब्लू पॉटरी' की एक कलाकृति भेंट की.
जापानी पीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या दिया4/11

जापानी पीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को 'साधेली' बॉक्स में रखा एक रॉयल ब्लू बनारसी कतान सिल्क स्टोल उपहार में दिया.
ट्रंप को खास तोहफा5/11

ट्रंप को खास तोहफा

फिलीपींस के मनीला की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की एक 'गोल्डन पिछवाई' पेंटिंग भेंट की. नाथद्वारा से शुरू हुई यह पारंपरिक कपड़ा-पेंटिंग कला अपनी बारीक कारीगरी, चमकीले रंगों और विस्तृत रचनाओं के लिए जानी जाती है.
लाओस के पीएम के लिए तोहफा6/11

लाओस के पीएम के लिए तोहफा

फिलीपींस के मनीला की अपनी यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफंडोन को सोने के काम वाला 'रोज क्वार्ट्ज' का हाथी उपहार में दिया. राजस्थान के जयपुर जैसे पत्थर की नक्काशी केंद्रों से जुड़ी यह सजावटी कलाकृति प्राकृतिक 'रोज क्वार्ट्ज' पत्थर से तराशी गई है.
प्रबोवो सुबियांतो को भी पीएम का उपहार7/11

प्रबोवो सुबियांतो को भी पीएम का उपहार

मनीला में पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को चोल कालीन कांस्य की एक पारंपरिक मूर्ति भेंट की. ये मूर्तियां दक्षिण भारत में चोल राजवंश के शासनकाल के दौरान, नौवीं से तेरहवीं शताब्दी के बीच विकसित हुईं. इन्हें 'मधुच्छिष्ट विधान' नामक पारंपरिक तकनीक से बनाया जाता है. हर मूर्ति को अलग-अलग हाथों से गढ़ा जाता है.
कंबोडिया के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी का उपहार8/11

कंबोडिया के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी का उपहार

फिलीपींस के दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत को डोकरा कलाकृति वाली एक पारंपरिक नाव भेंट की. यह पारंपरिक भारतीय धातु शिल्प प्राचीन लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग तकनीक से बनाया जाता है, जिसकी परंपरा 4,000 वर्ष से भी अधिक पुरानी है.
थाई प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने क्या दिया? 9/11

थाई प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने क्या दिया?

फिलीपींस के मनीला के दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को गुजरात के कच्छ की पारंपरिक 'रोगन कला' (Rogan Art) से बनी एक पेंटिंग भेंट की. निरोना गांव के कुछ ही कारीगर परिवारों द्वारा की जाने वाली 'रोगन कला', सदियों पुरानी कपड़ा-पेंटिंग की एक दुर्लभ परंपरा है.
तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी का गिफ्ट10/11

तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी का गिफ्ट

मनीला की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री के राला जनाना गुसमाओ को गुजरात के खंभात में हाथ से बनी 'अगेट बाउल' (अकीक पत्थर की कटोरी) भेंट की. यह 'अगेट बाउल' अकीक (अगेट) नामक एक अर्ध-कीमती पत्थर से हाथ से बनाई गई है. यह पत्थर अपनी खास प्राकृतिक धारियों, रंगों और बनावट के लिए जाना जाता है, जो इसे हर बार एक अनोखा रूप देते हैं.
पीएम ने दिया खास तोहफा11/11

वियतनामी प्रधानमंत्री को पीएम का तोहफा

फिलीपींस के मनीला दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने वियतनामी प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग को एक पारंपरिक दीवार पर टांगने वाली कलाकृति भेंट की. बता दें कि दीवार पर टांगने वाली कलाकृतियां पारंपरिक हस्तनिर्मित सजावटी कलाकृतियां हैं, जो संसाधित और तैयार किए गए चमड़े से बनाई जाती हैं. यह देश की समृद्ध लोक कला विरासत को दर्शाती हैं.
TAGS:
Pm Modi

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में खींचतान! 23 नवंबर से दिल्ली में शुरू होगा बड़ा मंथन

यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में खींचतान! 23 नवंबर से दिल्ली में शुरू होगा बड़ा मंथन

2

IPL 2027 Auction: 3 साल बाद भारत लौटा IPL ऑक्शन, गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 47 करोड़ लेकर उतरेगी ये टीम

3

'लालू-तेजस्वी मिलकर निशांत को बनाएंगे सीएम', राजद सांसद अभय कुशवाहा का बड़ा दावा, मची सियासी खलबली

4

'जमानत पर रहेंगे तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा', आजम खान को लेकर बोले जस्टिस बागची

5

अपने ही पापा की निकालता है 'अंतिम यात्रा', 7 साल के बच्चे की अजीबोगरीब आदत; लोग बोले- ये कैसा शौक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.