आजकल लोगों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर अलग क्रेज देखने को मिल रहा है. जहां उनको अलग-अलग जोनर की कहानियां घर बैठे देखन को मिल रही है. इतना ही नहीं, आजकल ओटीटी पर टट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री का भी काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है. जहां लोगों को उन सच्ची घटनाओं के बारे में बताया जाता है, जिसके असलीयत में लोग शिकार हुए होते हैं. वो कहानियां जिन्होंने समाज को हिला कर रख दिया होता है. यही वजह है कि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और मैक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म इस तरह के कंटेंट बनाने पर जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताना जा रहे हैं.
1/5
सच्ची घटनाओं पर आधारित खौफनाक कहानियां
ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री की सबसे दिलचस्प बात ये होती है कि इनमें दिखने वाली हर घटना हकीकत में घट चुकी होती है. कई बार ये मामले इतने भयानक और डरावने होते हैं कि देखने वालों के जेहन में लंबे समय तक घर कर जाते हैं. दुनिया भर में ‘जेफरी डेमर’, ‘टेड बंडी’ और ‘जॉन वेन गेसी’ जैसे खतरनाक अपराधियों पर बनी डॉक्यूमेंट्रीज को लोगों ने खूब पसंद किया है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नेटफ्लिक्स अब ब्राजील के सबसे मशहूर और खौफनाक डबल मर्डर केस पर बनी डॉक्यूमेंट्री इन दिनों ओटीटी पर छाई हुई है, जो लोगों को खूब ध्यान खींच रही है. जहां एक 18 साल की बेटी ने अपने ही माता-पिता की मौत की साजिश रची और खूब सुर्खियां बटोरी थी.
2/5
‘द अनथिंकेबल डॉटर’ की असली कहानी
हम यहां जिस डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम ‘द अनथिंकेबल डॉटर’ है, जिसका असली ब्राजीलयन नाम ‘सुजैन वॉन रिचथोफेन: ओ क्यू ओ टेम्पो नाओ अपागा’ है. ये डॉक्यूमेंट्री 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे लिगिया एम. बारबोसा और पाउलो गैम्बाले माका ने डायरेक्ट किया है. इसकी पूरी कहानी ब्राजील की रहने वाली सुजैन वॉन रिचथोफेन के इर्द-गिर्द घूमती है. सुजैन को साल 2002 में अपने ही माता-पिता मैनफ्रेड वॉन रिचथोफेन और मारिसिया वॉन रिचथोफेन की हत्या की साजिश रचने का दोषी पाया गया था. इस डॉक्यूमेंट्री में ऐसे कई पुराने इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और जांच अधिकारियों की गवाही शामिल की गई है.
3/5
बॉयफ्रेंड और भाई के साथ मिलकर रची थी साजिश
ये डॉक्यूमेंट्री किसी राइटर की कल्पना नहीं, बल्कि एक असली क्राइम स्टोरी है. हालांकि, इसमें दिखाए गए कुछ मेकर्स के अपने नजरिए को भी दिखाते हैं, लेकिन इसकी कहानी उसी भयानक कत्ल पर टिकी है, जिसने पूरे ब्राजील को झकझोर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजैन वॉन रिचथोफेन ने अपने उस समय के बॉयफ्रेंड डैनियल क्राविन्होस और उसके भाई क्रिस्टियन क्राविन्होस के साथ मिलकर अपने माता-पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था. पुलिस जांच और लंबी अदालती सुनवाई के बाद इन तीनों को दोषी करार दिया गया. ये डॉक्यूमेंट्री इस खौफनाक वारदात के बाद के सालों और सुजैन की जिंदगी के हर पहलू की गहराई से पड़ताल करती है.
4/5
वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक डॉक्यूमेंट्री है
अगर इसके फॉर्मेट की बात करें तो ‘द अनथिंकेबल डॉटर’ कोई लंबी-चौड़ी एपिसोड वाली वेब सीरीज नहीं है, बल्कि यह 1 घंटा 40 मिनट की एक पूरी डॉक्यूमेंट्री है. नेटफ्लिक्स ने इसे एक असली और सधी हुई ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया है. इस पूरी घटना को फिर से पर्दे पर दिखाने के लिए मेकर्स ने कई खास तरीकों का सहारा लिया है. इसमें कई सालों बाद लिए गए कुछ बेहद खास इंटरव्यू शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही इस पूरे मामले से जुड़े बड़े जानकारों की राय, उस समय की पुरानी मीडिया रिपोर्ट्स और जांच के असली कागजातों के जरिए पूरी कहानी को बड़े ही सटीक और असरदार ढंग से बुना गया है.
5/5
डॉक्यूमेंट्री की रेटिंग और कहां देख सकते हैं
इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. ये नेटफ्लिक्स पर कई दिनों से ट्रेंड कर रही है. अगर इसकी रेटिंग की बात करें, तो IMDb पर इसे 10 में से करीब 5.4 की रेटिंग मिली है. फिलहाल नेटफ्लिक्स पर ये अपनी ओरिजिनल पुर्तगाली और इंग्शिल भाषा में ही मौजूद है, लेकिन दर्शकों की आसानी के लिए इसमें कई भाषाओं के सबटाइटल दिए गए हैं. जहां तक हिंदी ऑडियो की बात है, तो अभी तक इसकी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में आपको हिंदी डबिंग मिलेगी या नहीं, यह पूरी तरह से आपके इलाके और नेटफ्लिक्स के लोकल कैटलॉग पर निर्भर करेगा.