हॉरर फिल्में देखने का शौक लोगों में हमेशा से ही रहा है. डर और सस्पेंस से भरी कहानियां लोगों को आखिर तक बांधे रखती हैं, लेकिन जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आए हैं, तब से डरावनी फिल्में और सीरीज देखने का क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है. अब लोगों को नई फिल्म देखने के लिए थिएटर जाने का इंतजार नहीं करना पड़ता. लोग अपने घर पर आराम से बैठकर देश-विदेश की बेहतरीन हॉरर कहानियों का मजा ले रहे हैं. इसी वजह से अब सिर्फ नई फिल्में ही नहीं, बल्कि सालों पुरानी डरावनी फिल्में भी एक बार फिर से लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं.
1/5
पुरानी डरावनी फिल्मों का बढ़ता क्रेज
आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डरावनी कहानियों का क्रेज इतना बढ़ गया है कि सालों पुरानी फिल्में भी यंग जनरेशन के बीच खूब पसंद की जा रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग अक्सर एक-दूसरे को अच्छी हॉरर फिल्मों के नाम बताते हैं और देखते ही देखते वे फिल्में ट्रेंड करने लगती हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि बड़े बजट की नई फिल्मों के साथ-साथ पुराने दौर की कई ऐसी फिल्में भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं, जिन्हें रिलीज के वक्त ज्यादा पहचान नहीं मिली थी. डर और सस्पेंस पसंद करने वाले लोग अब इंटरनेट पर छिपी इन पुरानी फिल्मों को ढूंढ-ढूंढकर देख रहे हैं, जिससे ‘क्लासिक हॉरर’ का एक नया दौर शुरू हो गया है.
2/5
21 साल बाद फिर ट्रेंड में आई हॉरर फिल्म
इन दिनों सोशल मीडिया और ओटीटी पर एक ऐसी ही पुरानी हॉरर फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. ये फिल्म आज से करीब 21 साल पहले यानी साल 2005 में रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन मैरी लैंबर्ट ने किया था, जिन्हें डरावनी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है. ये फिल्म एक फेमस हॉरर सीरीज का तीसरा पार्ट था, जिसे सीधे वीडियो फॉर्मेट पर 19 जुलाई 2005 को जारी किया गया था. इस फिल्म में केट मारा, रॉबर्ट विटो, टीना लिफर्ड, एड मारिनारो और ओलेसिया रुलिन जैसे कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया था. हम यहां जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘अर्बन लीजेंड्स: ब्लडी मैरी’ (Urban Legends: Bloody Mary) है.
3/5
मजाक से शुरू होती है खौफनाक मौतों की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक बहुत ही मशहूर और डरावनी अर्बन लीजेंड यानी लोककथा ‘ब्लडी मैरी’ के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में कुछ कॉलेज के दोस्त एक रात हंसी-मजाक में ‘ब्लडी मैरी’ को बुलाने का खौफनाक खेल खेलते हैं, लेकिन उनका ये छोटा सा मजाक जल्द ही एक डरावने और भयानक हकीकत में बदल जाता है. इसके बाद शहर में एक के बाद एक खौफनाक और मिस्टीरियस घटनाएं होने लगती हैं. उन लोगों की दर्दनाक मौत होने लगती है, जिनका संबंध अतीत के एक काले राज से होता है. फिल्म की लीड रोल सामंथा ओवेन्स जब इस गुत्थी को सुलझाती है, तो उसे बरसों पुराने एक भयानक क्राइम का पता चलता है.
4/5
रिलीज के समय मिला था मिला-जुला रिस्पॉन्स
जब 2005 में ये फिल्म रिलीज हुई थी, तो इसे क्रिटिक्स से कुछ खास तारीफ नहीं मिली थी. कुछ लोगों को फिल्म का डरावना माहौल और लोककथा को दिखाने का अंदाज तो पसंद आया, लेकिन इसकी कहानी और विजुअल इफेक्ट्स की काफी बुराई भी हुई. फेमस रेटिंग प्लेटफॉर्म IMDb पर भी इसे 10 में से सिर्फ 4.2 की रेटिंग मिली है. इससे साफ पता चलता है कि शुरुआत में लोगों ने इसे एक एवरेज फिल्म ही माना था. हालांकि, जैसे-जैसे समय बीता, असली हॉरर फिल्में देखने के शौकीनों के बीच इसने अपनी एक खास जगह बना ली. आज भी कई लोग इसे एक अलग तरह के ‘हॉरर एक्सपीरियंस’ के तौर पर याद करते हैं.
5/5
नेटफ्लिक्स पर आने के बाद फिर बढ़ी पॉपुलैरिटी
अगर इस फिल्म के बजट पर नजर डालें तो इसे तैयार करने में करीब 35 लाख डॉलर (लगभग 29 से 30 करोड़ रुपये) की लागत आई थी, क्योंकि मेकर्स ने इसे थिएटर्स में रिलीज करने के बजाय सीधे वीडियो पर उतारा था, इसलिए इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई के कोई पक्के आंकड़े सामने नहीं आ सके. हालांकि, हाल ही में जब इसे कुछ चुनिंदा देशों में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया, तो इसे एकदम नई ऑडियंस मिल गई. अब सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे एक शानदार पर अनदेखी हॉरर मूवी बता रहे हैं, जिससे ये 21 साल बाद फिर से ट्रेंड करने लगी है, जिसे एक बार जरूर देखें.