भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /तहखाने में दफन थे कई राज: कातिल पति-पत्नी का ऐसा खौफनाक मौत का खेल, जिनकी सच्ची कहानी आज भी दहला देती है दिल

तहखाने में दफन थे कई राज: कातिल पति-पत्नी का ऐसा खौफनाक मौत का खेल, जिनकी सच्ची कहानी आज भी दहला देती है दिल

Written ByVandana Saini
Published: Oct 03, 2026, 11:26 AM IST|Updated: Oct 03, 2026, 11:53 AM IST
joinshare
True Crime Documentary OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सच्ची घटनाओं और खौफनाक क्राइम पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का ट्रेड लगातार बढ़ रहा है. दर्शक अब आर्टिफिशियल सिनेमैटिक फिल्में या कहानियों के बजाय सच्ची घटाओं पर बनी सीरीज और डॉक्यूमेंट्री देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिनकी कहानियां दिल दहला देती हैं और रोंगटे खड़े कर देती है. ऐसी ही एक सच्ची कहानी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

सच्ची घटनाओं पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेंड

आजकल ओटीटी पर ‘क्राइम डॉक्यूमेंट्री’ लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. इनमें कोई आर्टिफिशियल फिल्मी ड्रामा नहीं होता, बल्कि असल जिंदगी में घटे खौफनाक जुर्म की परतें खोली जाती हैं. पुलिस की पुरानी फाइलें, कोर्ट के पन्ने और मौके पर मौजूद गवाहों के बयान मिलकर उस घटना की पूरी सच्चाई सामने रखते हैं. ये मामले इतने दहलाने वाले होते हैं कि एपिसोड खत्म होने के बाद भी लोग कई दिनों तक सहमे रहते हैं. खासकर जब कोई केस आज भी अनसुलझा हो या किसी कुख्यात मुजरिम से जुड़ा हो, तो लोग तुरंत उसके बारे में सब कुछ जान लेना चाहते हैं.
 

Netflix Fred And Rose West A British Horror Story1/5

असली जुर्म की कहानियां और दर्शकों की दिलचस्पी

सच्ची घटनाओं पर बनने वाली क्राइम डॉक्यूमेंट्री आजकल लोगों को खूब लुभा रही हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि लोग पुलिस की जांच और सुराग ढूंढने के तरीके को नजदीक से देख पाते हैं. लोग ये भी समझ पाते हैं कि किसी जुर्म के वक्त मुजरिम के दिमाग में क्या चल रहा था. इन्हें असरदार बनाने के लिए मेकर्स पुराने असली वीडियो, पुलिस पूछताछ के ऑडियो और अखबारों की कतरनें सामने लाते हैं. ये सब सिर्फ टाइमपास नहीं होता, बल्कि कई बार बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला होता है. इसलिए इन्हें पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने के बजाय एक सीरियस व्यूवर की तरह अकेले देखना ज्यादा पसंद किया जाता है.
Netflix Fred And Rose West A British Horror Story2/5

ब्रिटेन के सबसे कुख्यात केस पर बनी नई सीरीज

साल 2025 में आई एक ब्रिटिश लिमिटेड डॉक्यूमेंट्री सीरीज ने स्ट्रीम होते ही दर्शकों को अंदर तक हिलाकर रख दिया. ये सीरीज ब्रिटेन के इतिहास के सबसे काले और रूह कंपा देने वाले क्रिमिनल केसेस में से एक था. इस सीरीज को देखने के बाद लोग इस बात को लेकर हैरान था कि इस तरह के खौफनाक जुर्म को अनजाम अंजाम देने वाले हमारे ही बीच या हमारे ही पड़ोस में रहते हैं. इस डॉक्यूमेंट्री में पुलिस की ऑडियो टेप और इस भयानक खौफ को अपनी आंखों से देखने वाले चश्मदीदों के बयानों को दिखाया गया है, जिसने लोगों को रोंगटे खड़े कर दिए. आज भी ये कहानी लोगों का दिल दहला देती है, जिसका नाम ‘फ्रेड एंड रोज वेस्ट: अ ब्रिटिश हॉरर स्टोरी’ है.
Netflix Fred And Rose West A British Horror Story3/5

‘फ्रेड एंड रोज वेस्ट’ की असल कहानी

इसकी असल कहानी ब्रिटेन के कुख्यात किलर कपल फ्रेड वेस्ट और रोज वेस्ट की है. दोनों पर 1960 से 1980 के दशक में कई यंग महिलाओं और लड़कियों की हत्या करने के गंभीर आरोप लगे थे, जिनकी टोटल गिनती 12 थी. हैरान कर देने वाली बात ये है कि उन 12 मौतों के मामले खुद उनकी 2 बेटियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें 8 साल की चारमेन वेस्ट और 16 साल की हीदर वेस्ट शामिल थीं. 1994 में पुलिस जांच के दौरान उनके ग्लॉस्टर सिचुएशन घर से कई पीड़ितों के अवशेष मिलने के बाद मामले की भयावह सच्चाई सामने आई. फ्रेड वेस्ट की मुकदमे से पहले जेल में मृत्यु हो गई, जबकि रोज वेस्ट को 1995 में 10 हत्याओं का दोषी ठहराकर आजीवन कारावास दिया गया था.
Netflix Fred And Rose West A British Horror Story4/5

तीन एपिसोड की लिमिटेड सीरीज और रेटिंग्स

ये देखने के लिए आपको हफ्तों का वक्त निकालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये कोई लंबी सीरीज नहीं बल्कि तीन एपिसोड की कॉम्पैक्ट लिमिटेड सीरीज है. इसका पहला एपिसोड ‘फ्रेड’ 57 मिनट का है, दूसरा एपिसोड ‘रोज’ 47 मिनट का है और तीसरा एपिसोड ‘द ट्रायल’ 52 मिनट का है यानी आप पूरी कहानी को सिर्फ 2 घंटे 36 मिनट में आसानी से देख सकते हैं. ऑडियंस और क्रिटिक्स से इसे मिला-जुला रिएक्शन मिला है. मशहूर रेटिंग प्लेटफॉर्म IMDb पर इसे 10 में से 6.6 की रेटिंग मिली है, जबकि इसके तीनों एपिसोड को अलग-अलग 6.9, 6.9 और 6.8 की रेटिंग भी मिली है. वहीं TMDb पर इसका यूजर स्कोर करीब 68 परसेंट दर्ज है.
Netflix Fred And Rose West A British Horror Story5/5

इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ये डॉक्यूमेंट्री

इंडियन ऑडियंस इस इस पूरी सीरीज को घर बैठे अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं. जहां तक हिंदी भाषा का सवाल है, कुछ थर्ड-पार्टी लिस्टिंग में इसे हिंदी और तमिल में उपलब्ध बताया गया है, लेकिन नेटफ्लिक्स के लीड पेज पर फिलहाल सिर्फ अंग्रेजी ऑडियो ही दिखाई देता है. इसलिए देखने से पहले अपने प्रोफाइल के ‘ऑडियो एंड सबटाइटल’ सेक्शन में जाकर हिंदी डब की जांच जरूर कर लें. ट्रेंडिंग की बात करें तो ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म जस्टवॉच के आंकड़ों के मुताबिक ये डॉक्यू सीरीज टॉप 10 में 1 दिन, टॉप 100 में 2 दिन और टॉप 1000 में 17 दिन तक ट्रेंड में रही थी. हालांकि, ये नेटफ्लिक्स का आधिकारिक डेटा नहीं है.
TAGS:
Real Documentary Netflix

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
भारतीय कोच का दावा: गेंदबाजों के लिए बनाया 'बुलेटप्रूफ' प्लान, टेस्ट में डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह?

भारतीय कोच का दावा: गेंदबाजों के लिए बनाया 'बुलेटप्रूफ' प्लान, टेस्ट में डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह?

2

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस

3

शिकारी से बने पुजारी: जानिए कौन हैं 'बार बदकोटी' और क्या है मां आदि बद्री मंदिर का इतिहास

4

2 महीने में 12 मामले...प्रेग्नेंसी में क्यों फट जाता है गर्भाशय? अंबेडकर अस्पताल की डॉक्टर ने बताए लक्षण और उपाय

5

बेंगलुरु-अहमदाबाद में घरों की मांग क्यों बढ़ रही है? जानिए देश के किन शहरों में है रियल एस्टेट का बूम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.