भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप: मंगेतर करण धनक की बाहों में नजर आईं जिया शंकर! रोमांटिक Photos Viral

अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप: मंगेतर करण धनक की बाहों में नजर आईं जिया शंकर! रोमांटिक Photos Viral

Written ByJyoti Rajput
Published: Nov 03, 2026, 02:28 PM IST|Updated: Nov 03, 2026, 02:39 PM IST
joinshare

बिग बॉस ओटीटी और टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर की एक पोस्ट ने उस समय फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल टूटने और इमोशनल स्ट्रगल से जुड़ी पोस्ट्स शेयर की थी. बस फिर क्या था, इंटरनेट पर उनके ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैलने लगीं. अब तस्वीरों और नोट से उन्होंने सफाई पेश की है.

jiya shankar1/5

ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम

'बिग बॉस OTT 2' से लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर ने आखिरकार अपने मंगेतर करण धनक संग ब्रेकअप की खबरों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई जा रही थीं. इन सभी अटकलों का जवाब देते हुए जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद रोमांटिक फोटोशूट की सीरीज शेयर की है, जिसमें दोनों बीच पर सुकून और प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं.
jiya shankar post2/5

जिया ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

जिया ने इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक प्यारा और दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा. उन्होंने साफ किया कि किसी भी रिश्ते में अनबन होना बेहद नॉर्मल बात है. जिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अगर किसी ने आपको ये नहीं बताया कि जब आप साथ रहना सीख रहे होते हैं तो जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाती है, तो मैं आपको बता दूं कि ये कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है. हम ज्यादातर कपल्स बहुत प्यार करते हैं लेकिन कभी-कभी बहुत लड़ते भी हैं, हमारे बीच कुछ अलग बातें हैं और हम बस एक-दूसरे के लिए बेहतर बनना सीख रहे हैं.'
jiya shankar post3/5

'हम परफेक्ट नहीं, इंसान ही हैं'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हम परफेक्ट नहीं हैं. हम बस इंसान हैं जिन्हें प्यार हुआ और हमने एक-दूसरे को चुना. हम सबसे अच्छे दोस्त हैं और आखिर में बस यही उम्मीद करते हैं कि हम इसे समझ लें और इस जिंदगी में साथ आगे बढ़ें.' अपनी निजी जिंदगी पर बेवजह उठ रहे सवालों से तंग आकर जिया ने ये भी तय किया है कि वो अब अपनी ऑनलाइन एक्टिविटी को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगी. उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाते हुए लिखा, 'अब से मैं अपने सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करूंगी, उसका ज्यादा ध्यान रखूंगी ताकि किसी भी तरह की सोच या बेबुनियाद अफवाहों के लिए कोई जगह न बचे.'
jiya shankr4/5

मंगेतर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

उन्होंने लिखा, 'लेकिन मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है. चलो अब प्यार और दया के साथ आगे बढ़ते हैं, है ना? मैं आप सभी के लिए प्यार और शांति की कामना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि आपको अपने लिए एकदम सही प्यार मिले.' अपना पक्ष पूरी तरह साफ करने के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने एक और सख्त कदम उठाया. उन्होंने इस सफाई वाली पोस्ट का कमेंट सेक्शन ही डिसेबल कर दिया. जिया शायद नहीं चाहती थीं कि लोग उनकी इस पर्सनल बात पर फिर से अपनी राय दें या बेतुकी बहस शुरू करें.
jiya shankar engagement 5/5

साल की शुरुआत में हुई थी सगाई

आपको बता दें कि जिया शंकर ने इसी साल 5 अगस्त, 2026 को अपनी सगाई का ऐलान करके करण धनक के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी. सगाई के बाद जिया अक्सर अपने मंगेतर के साथ वेकेशन, ट्रैवलिंग और जश्न की तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती थीं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी करते थे. दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस बेहद खुश थे और उनकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थकते थे.
TAGS:
Bigg Boss

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
54 साल के बालकृष्ण संग 29 की उम्र में रोमांस! राधिका आप्टे ने खोला शूटिंग का राज, बोलीं- मेरे लिए सबसे मुश्किल था वो रोल

54 साल के बालकृष्ण संग 29 की उम्र में रोमांस! राधिका आप्टे ने खोला शूटिंग का राज, बोलीं- मेरे लिए सबसे मुश्किल था वो रोल

2

'कुछ लोग कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहे...', जदयू में खींचतान पर बोले संजय झा, पूरी पार्टी एकजुट, एक साथ सभी नेता

3

उमर अब्दुल्ला सरकार के लिए खतरे की घंटी! श्रीनगर के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने पार्टी छोड़ी, संसद से भी दिया इस्तीफा

4

हरियाणा कैबिनेट के 7 एजेंडों को मंजूरी, 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र; नई लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 को भी हरी झंडी

5

करवाचौथ पर घर आया था SSB जवान, पत्नी को फोन पर बात करते देख हुआ शक... 12 साल की बेटी ने बताई मां की हत्या की आंखों देखी कहानी

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.