App

करवाचौथ पर घर आया था SSB जवान, पत्नी को फोन पर बात करते देख हुआ शक... 12 साल की बेटी ने बताई मां की हत्या की आंखों देखी कहानी

ग्वालियर में सशस्त्र सीमा बल के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देते हुए उसकी बेटी ने देख लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

करवाचौथ पर घर आया था SSB जवान, पत्नी को फोन पर बात करते देख हुआ शक... 12 साल की बेटी ने बताई मां की हत्या की आंखों देखी कहानी
Image Credit: ZEE NEWS

मध्य प्रदेश के ग्वालियर खुरैरी इलाके में शक के चलते सशस्त्र सीमा बल के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देते हुए उसकी 12 साल की बेटी ने पिता को मां का गला दबाते देख लिया. आरोपी ने बेटी को भी जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया. मौत को हार्ट अटैक बताकर शव पैतृक गांव लेकर गया. गांव में परिजनों को शक हुआ तो बेटी से पूछने पर हत्या का पूरा राज खुल गया. पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह जाटव को हिरासत में लेकर हत्या और धमकाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, भिंड के बीरमपुरा थाना इलाके के निवासी सचिन खन्ना ने मुरार थाने में बहन रिंकी जाटव की हत्या की शिकायत दर्ज कराई. जिसमें बताया गया है कि रिंकी की शादी 2010 में ज्ञान सिंह जाटव से हुई थी. ज्ञान सिंह SSB में कार्यरत जम्मू-कश्मीर में तैनात है. दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं, जिनमें बेटा 14 साल का है और बेटी 12 साल की है. रिंकी बच्चों के साथ ग्वालियर के खुरैरी में रहती थी.

हार्ट अटैक का बनाया बहाना

शिकायत के मुताबिक, ज्ञान सिंह 27 अक्टूबर को करवाचौथ पर छुट्टी लेकर घर आया था. 2 नवंबर की सुबह उसने साले सचिन को फोन कर कहा कि रिंकी को हार्ट अटैक आ गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है. आरोपी शव को लेकर पैतृतक गांव छौंदा लेकर पहुंचा. सूचना मिलते ही परिजन छौंदा पहुंचे ते रिंकी के गले और शरीर पर चोट के निशान देखकर शक हुआ. परिजनों ने भांजी प्रियांशी को अलग ले जाकर पूछा तो उसने सब कुछ सच बता दिया.

मृतिका की बेटी ने क्या कहा?

मृतिका की बेटी प्रियांशी ने बताया कि 1 नवंबर की रारत करीब 9 बजे माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़ा बढ़ने पर पिता ने मां का गला पकड़ लिया. वह मदद के लिए पड़ोस में गई लेकिन दरवाजे बंद मिले. उसके बाद जब वह घर वापस लौटी तो मां जमीन पर पड़ी थी. पिता छाती पर बैठकर गला दबा रहे थे, फिर पैर से भी गला दबा दिया, जिससे मां की मौत हो गई.

आरोपी ने बेटी को धमकाया

इसके बाद आरोपी ने बेटी को भी धमकाया. बेटी ने बताया कि पापा ने कहा कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे. फिर रात में ही पत्नी का शव और दोनों बच्चों को कार में लेकर छौंदा गया. परिजनों के पूछने पर ज्ञान सिंह ने कबूल किया कि पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी. इसलिए उसे चरित्र पर शक था. इसी बाद पर विवाद हुआ था. उसने पुलिस में जाने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी. इसके बाद परिजन शव लेकर मुरार थाने पहुंचे. पुलिस ने शव को जेएएच भेजा, जहां पर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है.

मृतिका के भाई ने क्या कहा?

वहीं मृतिका का भाई सचिव जाटव का कहना है कि उसे 1 नवंबर की सुबह 5:00 बजे फोन आया था कि उसकी बहन की मौत हार्ट अटैक से हो गई है. वहां पहुंचने पर देखा तो पर पता चला कि गला दबाकर हत्या की गई थी. जब उसने अपनी भांजी प्रियांशी से पूछा, तो उसने बताया कि मम्मी रोटी बना रही थीं, तभी पापा ने आकर उनका गला दबा दिया. बेहोश होने पर लात रखकर मार डाला. इन बयानों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

(रिपोर्टः करतार सिंह राजपूत, ग्वालियर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More