Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले काफी समय से लगातार बारिश का दौर देखने को मिला. लेकिन अब मौसम में बदलाव होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर तक राज्य में बारिश, आंधी या फिर बिजली गिरने की संभावना न के बराबर है.
झारखंड में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हो रही थी, लेकिन अब रफ्तार थोड़ी कम हो गई है. मौसम विभाग की माने तो आज यानी 1 अक्टूबर को राज्य के किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है.
1/5
Jharkhand Weather
राज्य के कई जिलों में अक्तूबर से फरवरी तक बारिश का दौर जारी रहता है. कुल मिलाकर आज झारखंड के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी. वहीं, कुछ जिलों में मौसम सुहाना भी रह सकता है.
2/5
Jharkhand Weather
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 5 अक्तूबर को एक बार फिर मानसून की वापसी होने की संभावना है. बता दें कि झारखंड के अधिकतर जिलों में बारिश दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान देखने को मिलती है, जो कि जून से सितंबर तक है.
3/5
Jharkhand Weather
इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. अन्य जिलों के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभवना है.
4/5
Jharkhand Weather
राज्य हाल ही में हुई बारिश के बाद, अब मौसम में बदलाव होने के संकेत मिलने लगे हैं. IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच राज्य में बारिश, आंधी या बिजली गिरने को लेकर कोई खास चेतावनी नहीं है.
5/5
Jharkhand Weather
झारखंड में 1 अक्टूबर, 2026 के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. पिछले कुछ समय से राज्य के कई जिले बारिश की चपेट में थे. वहीं, अब बारिश की रफ्तार कम होने से लोगों को राहत मिलने की संभावना है.