भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /एक बिहारी सब पर भारी... यहां तो 3 हैं, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक ठोकने वाले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट

एक बिहारी सब पर भारी... यहां तो 3 हैं, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक ठोकने वाले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट

Written ByRitesh Kumar
Published: Nov 25, 2026, 17:43 IST|Updated: Nov 25, 2026, 18:00 IST
joinshare
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ मैच में 28 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वो अब लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतकवीर बन गए हैं. टॉप-5 खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी बिहार के हैं.

''एक बिहारी सब पर भारी''. इस मशहूर कहावत को 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सही साबित कर दिया है. मंगलवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 'बिहार के लाल' ने यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. 50 ओवर के मैच में उन्होंने 53 गेंदों पर 204 रनों की अद्भुत पारी खेली. इस दौरान वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बने.

Fastest century in One day cricket1/5

स्पेशल लिस्ट में 3 बिहारी

वैभव सूर्यवंशी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतकवीर बन गए हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने के मामले में वैभव के साथ दो और बिहार के खिलाड़ी शामिल हैं. जी हां, गौर करें कि यहां बात दुनियाभर के खिलाड़ियों की हो रही है, लेकिन इस स्पेशल क्लब में बिहारियों का दबदबा है.
Sakibul Gani2/5

बिहार के सकीबुल गनी भी उड़ा चुके हैं गर्दा

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बिहार के स्टार खिलाड़ी सकीबुल गनी हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में ही तिहरा शतक जड़कर सनसनी मचाने वाले सकीबुल ने पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से धमाका किया था. बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 128 रनों की तूफानी पारी खेली थी. सकीबुल ने 32 गेंदों पर शतक जड़ा था.
Ishan Kishan3/5

पांचवें नंबर पर ईशान किशन

इस स्पेशल क्लब में भारत के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम भी शामिल है. वैसे तो ईशान डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं, लेकिन उनका जन्म पटना में हुआ था. वो खुद भी अपने आप को बिहारी ही मानते हैं. ईशान किशन ने 2025 विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से गदर मचाते हुए 33 गेंद पर शानदार शतक ठोका था. कर्नाटक के गेंदबाजों की बखिया उधेरते हुए ईशान किशन ने 125 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
AB de Villiers4/5

एबीडी का नाम भी शामिल

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वो इस लिस्ट में मौजूद इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में ये कारनामा किया था. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 में 149 रनों की करिश्माई पारी खेली थी, जिसमें 31 गेंदों पर शतक ठोका था. उनके नाम ODI में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.
jake fraser-mcgurk5/5

दूसरे नंबर पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क

यूएई के खिलाफ मैच में 204 रनों की तूफानी पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा. मैकगर्क ने 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ मैच में 29 गेंद पर शतक ठोककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो अब टूट चुका है और इसपर एक भारतीय का कब्जा है.
TAGS:
Vaibhav Sooryavanshi

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 दिसंबर को पद छोड़ेंगे फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति, जानें कौन संभालेगा कमान?

4 दिसंबर को पद छोड़ेंगे फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति, जानें कौन संभालेगा कमान?

2

क्या पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन ने की थी जासूसी? सैटेलाइट विवाद पर विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी

3

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी में बड़ा खुलासा: SIT ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, सामने आईं ये खामियां

4

पाकिस्तान की हंगोर पनडुब्बी में बड़ा झोल: जिस तकनीक के दम पर समंदर में छिपेगी, वही खोल सकती है उसकी पोल

5

नवंबर के आखिरी में पलटी मारेगा मौसम... हरियाणा के इन जिलों में छाएगा घना कोहरा, विजिबिलिटी रहेगी ZERO!

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.