हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की 2 फिल्म 1 हफ्ते में रिलीज हुई हई थी. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्म हिट थी. हेमा मालिनी संग फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल का जन्म हुआ था.
1/8
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी रही है. दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है. साल 1970 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक साथ दो फिल्म रिलीज हुई थी. दोनों फिल्में हिट रही थी. हम बात कर रहे हैं फिल्म शराफत और तुम हसीन मैं जवान की, फिल्म शराफत 31 जुलाई 1970 में रिलीज हुई थी. तुम हसीन मैं जवान 24 जुलाई 1970 में रिलीज हुई थी.
2/8
1970 में रिलीज हुई दोनों फिल्म
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी की जोड़ी की चर्चा पहली बार फिल्म शराफत से शुरू हुई थी. दोनों ने शराफत फिल्म की शूटिंग पहले शुरू की थी लेकिन फिल्म एक हफ्ते बाद रिलीज हुई थी. थिएटर में दोनों की पहली तुम हसीन मैं जवान रिलीज हुई थी. दोनों फिल्म थिएटर में हिट हुई थी. दर्शकों को दोनों फिल्म पसंद आई थी.
3/8
बॉलीवुड की हिट जोड़ी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1970 के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया, दोनों ने लगभग 31 फिल्म और कैमियो को मिलाकर टोटल 45 फिल्मों में काम किया है. हिंदी सिनेमा में दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती थी.
4/8
1969 को बॉबी देओल का जन्म
27 जनवरी 1969 को बॉबी देओल का जन्म हुआ, उस दौरान धर्मेंद्र हेमा मालिनी संग फिल्म शराफत की शूटिंग में बिजी थे. उन्हें सेट पर पता था कि पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. बॉबी देओल जन्म के समय 5 किलो थे. बेटे की खबर सुनकर धर्मेंद्र बहुत ही खुश हुए थे.
5/8
तुम हसीन मैं जवान के सेट पर हुआ प्यार
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को प्यार 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवान के सेट हुआ था. दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आने लगे थे. फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई, जो कि प्यार में बदल गई. 1975 में शोले फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं.
6/8
1980 में की शादी
साल 1980 में दोनों पारिवारिक और सामाजिक बाधाओं को दूर करते हुए 1980 में शादी की थी. उस दौरान धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे. उनके 4 बच्चे थे.पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना उन्होंने हेमा से शादी की थी. दोनों की शादी की काफी आलोचनाएं हुईं. हेमा मालिनी मालिनी पर दूसरी शादी वाली पहली औरत जैसे टैग लगे थे. एक्ट्रेस ने अपनी बायोग्राफी हेम मालिनी बियॉन्ड दा ड्रीम गर्म में इस दर्द को बयां किया है.
7/8
इन हिट फिल्मों में किया काम
हेमा और धर्मेंद्र ने एक साथ इन हिट फिल्मों में काम किया है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शराफत (1970) तुम हसीन मैं जवान (1970) का है. इसके बाद सीता-गीता (1972) सीता-गीता फिल्म में उन्होंने केवल हेमा संग काम करने के लिए छोटा रोल किया था. फिल्म थिएटर में हिट हुई थी. शोले (1975), चरस (1976), ड्रीम गर्ल (1977), बगावत (198) और धर्म और कानून (1984) जैसी फिल्में सामिल है.
8/8
हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनसे उनके चार बच्चे हैं. बॉबी देओल, सनी देओल, अजिता और विजेता हैं. हेमा मालिनी से शादी में उनकी दो बेटियां हैं. हेमा की दोनों बेटियों का नाम एशा देओल और अहाना देओल हैं.