दिल्ली के सोनिया विहार में नमो यमुना रिवर सफारी सेवा की शुरुआत हो गई है. उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा के साथ यमुना नदी में क्रूज की सवारी की.
दिल्ली के सोनिया विहार में नमो यमुना रिवर सफारी सेवा की शुरुआत हो गई है. ये क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा. इस दौरान क्रूज 6 किलोमीटर की दूरी तय करके वापस सोनिया विहार लौटेगा. इस तरह यात्रियों को कुल 12 किलोमीटर का सफर कराया जाएगा.
1/5
नमो यमुना रिवर सफारी सेवा की शुरुआत
दिल्ली के सोनिया विहार में 'नमो यमुना रिवर सफारी' सेवा की आधिकारिक शुरुआत के बाद, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा के साथ यमुना नदी में क्रूज़ की सवारी का आनंद लिया. पर्यावरण के अनुकूल इस पर्यटन पहल के तहत सोनिया विहार और जगतपुर के बीच 6 किलोमीटर की राउंड-ट्रिप (आने-जाने) का अनुभव मिलेगा.
2/5
कितने लोग होंगे सवार?
क्रूज सेवा सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी. क्रूज के आने-जाने का सफर कुल 12 किलोमीटर तक का होगा. वहीं इस क्रूज से सफर करने में 30 मिनट का समय लगा. इस क्रूज में एक बार में 40 लोग सफर कर सकेंगे. वहीं जो लोग नीचे बैठे होंगे उन्हें ए एयर कंडीशनर की सुविधा भी मिलेगी.
3/5
कितना होगा टिकट
क्रूज में सफर करने के लिए टिकट लोगों को ऑफलाइन ही लेना होगा. इसके लिए परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से टिकट लेना होगा. वहीं एक टिकट का दाम 500 रुपये रखा गया है. इसके अलावा परिसर में प्रवेश के लिए 50 रुपये का अलग टिकट लेना होगा.
4/5
इलेक्ट्रिक क्रूज की मिलेगी सुविधा
नदी में इलेक्ट्रिक क्रूज का इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे इसलिए, ताकि स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा मिल सके. वहीं इसको लेकर मंत्रालय का भी मानना है कि पहले दिल्ली के लोगों और पर्यटकों को यमुना से जुड़ने का एक नया अनुभव देगी.
5/5
यमुना दर्शन
दिल्ली में क्रूज सेवा शुरू होने से लोग परिवार के साथ मां यमुना के दर्शन करने के लिए आएंगे. अब ये जगह नई पिकनिक स्पॉट बन जाएगी. इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार भी बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.