भारतीय फिल्मों कमाई के मामले में ग्लोबल ऊंचाइयां छू रही हैं. दंगल से लेकर धुरंधर दा रिवेंज फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर काफी मोटी कमाई की है. आइए जानते हैं भारत की उन 5 फिल्मों के बारे में जो कमाई के मामले में टॉप पर है.
1/6
टॉप 5 फिल्में
समय के साथ इंडियन सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. इंडियन सिनेमा ना केवल कहानी, एक्शन और VFX के मामले में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे रही है. वहीं भारतीय फिल्में भी कमाई के मामले में भी काफी आग है. sacnilk के अनुसार इन 5 भारतीय फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है. आइए जानते हैं इन 5 फिल्मों के बारे में है.
2/6
दंगल
दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में नंबर 1 पर है. फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी पहलवान महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों के संघर्ष और सफलता की कहानी है. फिल्म को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया गया. फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2,070.30 करोड़ का बिजनेस किया है.
3/6
धुरंधर-द रिवेंज
धुरंधर-द रिवेंज लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. रणवीर सिंह की फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया गया है. फिल्म की शानदार कमाई ने साबित किया है कि हाई-इम्पैक्ट और एक्शन फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर में खिंचे चले आए हैं. sacnilk के अनुसार धुरंधर- द रिवेंज ने वर्ल्डवाइड 1,813.39 करोड़ का बिजनेस किया है.
4/6
बाहुबली 2
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में बाहुबली 2 तीसरे नंबर पर है. फिल्म को एसएस राजामौली ने बनाया है. बाहुबली फिल्म ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को एक कॉन्सेप्ट में जोड़ा है. फिल्म की भव्यता, कहानी और इमोशनल कनेक्शन को काफी पसंद किया गया था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,788.06 करोड़ का बिजनेस किया था.
5/6
पुष्पा 2
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पुष्पा 2 दा रूल है. फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया गया है. साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म के डायलॉग, किरदार को काफी पसंद किया गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ की कमाई की है.
6/6
रामायण
रामायण पार्ट फिल्म इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. साल 2026 में रिलीज फिल्म जमकर कमाई कर रही है. पौराणिक कहानी को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया गया है. फिल्म की कहानी और VFX को काफी पसंद किया गया है. फिल्म ने अब तक 1,709.65 करोड़ की कमाई की है. आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ सकती है.