मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए गंगा घाटों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें. गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 5 नवंबर गुरुवार को लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 की तैयारियों को लेकर गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टीमर की तरफ से नासरीगंज घाट से कलेक्ट्रेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलाबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट और गायघाट से भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक के कई गंगा घाटों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
1/10
सीएम सम्राट चौधरी ने छठ घाटों का निरीक्षण किया
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 5 नवंबर गुरुवार को लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 की तैयारियों को लेकर गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टीमर की तरफ से नासरीगंज घाट से कलेक्ट्रेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलाबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट और गायघाट से भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक के कई गंगा घाटों का जायजा लिया.
2/10
मुख्यमंत्री ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के दिशा-निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए गंगा घाटों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें.
3/10
छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गंगा नदी के जलस्तर और प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें. छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग कराएं. घाटों के पहुंच पथ और गंगा नदी के किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन के लिए बैरिकेडिंग कराएं.
4/10
छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था
उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं और अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को लगातार जानकारी दी जाए. छठ घाटों तक छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं, ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो. छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखें.
5/10
5 खतरनाक घाट हैं और 7 घाटों पर काम जारी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया कि पटना में गंगा नदी पर कुल 103 घाट हैं, जिसमें 91 सुरक्षित घाट हैं, 5 खतरनाक घाट हैं और 7 घाटों पर काम जारी है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए छठ घाटों पर सारी तैयारियां की जा रही हैं.
6/10
उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सुविधाएं
उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सुविधाओं के तहत 552 अस्थायी शौचालय, 450 अस्थायी यूरिनल, 400 अस्थायी चेंजिंग रूम, 13 यात्री शेड और 171 वॉच टावर बनाए गए हैं.
7/10
37 कृत्रिम और 66 स्थायी तैयार किया जा रहा
छठ घाटों पर पटना नगर निगम, नगर परिषद दानापुर और अन्य विभागों/कार्य एजेंसियों की ओर से की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षात्मक प्रबंध के निरीक्षण, पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के लिए 21 सेक्टर गठित कर पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. पटना नगर निगम की तरफ से 92 घाट और 103 तालाब (37 कृत्रिम और 66 स्थायी) को छठ महापर्व-2026 के लिए तैयार किया जा रहा है.
8/10
दोनों डीप्टी सीएम भी रहे मौजदू
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक रत्नेश कुमार, विधायक संजय कुमार, पटना की महापौर सीता साहू, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मौजूद रहें.
9/10
जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद रहे
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद रहे.
10/10
निरीक्षण के दौरान ये लोग रहे मौजूद
नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष कुमार पराशर, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल, पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.