Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने और दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. रात में हल्की गुलाबी ठंड महसूस हो सकती है. वहीं, 16 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.
Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने और दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. रात में हल्की गुलाबी ठंड महसूस हो सकती है. वहीं, 16 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.
1/5
दिन में तेज धूप और रात में गुलाबी ठंड का एहसास
बिहार में आने वाले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. दिन के समय तेज धूप निकलने की संभावना है, जबकि रात के समय हल्की गुलाबी ठंड महसूस हो सकती है.
2/5
अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान बारिश की संभावना कम है और लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हो सकता है.
3/5
राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना
राजधानी पटना में भी मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप निकल सकती है, जबकि रात में हल्की ठंड महसूस होने का अनुमान है. वहीं, 16 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है.
4/5
आज कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
5/5
बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई. लखीसराय में सबसे अधिक 3.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा.