Bihar Weather:बिहार में 15 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिन में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा.
Bihar Weather:बिहार में 15 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिन में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा. हालांकि, 16 और 17 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ जिलों में, जबकि 18 अक्टूबर को उत्तर-पूर्व बिहार में हल्की बारिश हो सकती है.
1/5
मौसम साफ रहने का अनुमान
बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, आने वाले दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
2/5
मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर को पूरे बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान साफ रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान है.
3/5
एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना
वहीं, 16 और 17 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 18 अक्टूबर को उत्तर-पूर्व बिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है.
4/5
बिहार में गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा
मौसम में बदलाव के बावजूद बिहार में गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा. दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने की संभावना है.
5/5
तापमान में कोई खास बदलाव नहीं
तापमान की बात करें तो बिहार में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.