जब से सबके हाथ में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन आया है, लोगों का टाइमपास करने का ढंग ही पूरी तरह से बदल चुका है. अब लोग लंबे समय तक टीवी के सामने बैठने की जगह चलते फिरते, बस-ट्रेन-मेट्रो या अपनी गाड़ी में फोन खोलकर बैठ जाते हैं. अब वे वही पुरानी घिसी-पिटी कहानियां देखना पसंद नहीं करते. खासकर जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आए हैं, लोगों को वहां हर जॉनर की कहानियां देखने को मिल रही है. लोगों को हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में और वेब सीरीज बहुत ज्यादा पसंद आने लगी हैं. लोगों को ऐसा मसाला चाहिए, जो हर सीन में चौंका दे, सोचने पर मजबूर कर दे और स्क्रीन से बांधे रखे.
1/5
सस्पेंस और थ्रिलर का बढ़ता क्रेज
यही वजह है कि आज लोगों के बीच मिस्ट्री और थ्रिलर कहानियों का भौकाल सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. आजकल नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने लोगों की पसंद को पूरी तरह बदल दिया है. पहले जहां लोग सिर्फ पुरानी हवेली और घिसे-पिटे भूत-प्रेत की कहानियां देखकर ही खुश हो जाते थे, वहीं अब लोगों को इंसानी दिमाग का खेल, समाज का असली चेहरा और दिमागी उलझनें ज्यादा पसंद आने लगी हैं. इस मामले में कोरियन कहानियों ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही धाक जमा ली है. वे खौफ के साथ-साथ किरदारों के जज्बात और उनकी मजबूरी को परदे पर इतने अनोखे अंदाज में उतारते हैं कि हर कोई उनसे बंध जाता है.
2/5
OTT पर आई नई हॉरर-मिस्ट्री सीरीज
यही वजह है कि आज हर तरफ कोरियन सस्पेंस कहानियों को लोग बेहद चाव से देख रहे हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पैसा कमाना और कर्ज से निपटना हर किसी के लिए सबसे बड़ी जंग बन चुका है. ऐसे ही एक लाचार और परेशान लड़के की जिंदगी पर बेस्ड कहानी स्क्रीन पर उतारी गई है, जो अपनी तंगी दूर करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है. वो ज्यादा कमाई के लालच में एक बेहद अजीब और मिस्टीरियस एजेंसी की ऐसी पार्ट-टाइम जॉब चुन लेता है, जो बाहर से जितनी अट्रैक्टिव लगती है, अंदर से उतनी ही जानलेवा होती है. जैसे-जैसे वो इस काम की गहराई में उतरता है, उसका सामना ऐसी रूह कंपा देने वाली ताकतों से होता है जहां से वापस लौटना नामुमकिन लगने लगता है.
3/5
दमदार स्टारकास्ट और शानदार डायरेक्शन
इस खौफनाक सफर को बयां करती इस सीरीज का नाम ‘डेड-एंड जॉब’ है. किसी भी हॉरर-थ्रिलर कहानी में जान तभी आती है, जब उसके पीछे की टीम और स्टारकास्ट अपने काम में पूरी तरह डूब जाएं. इस सीरीज को किम दा-मिन, हान जुन-ही और क्युंग मिन-सन जैसी शानदार तिकड़ी ने मिलकर बनाया है. कहानी के मिस्ट्री और खौफ को परदे पर जिंदा करने के लिए जाने-माने स्टारकास्ट को चुना गया. सीरीजी में ली जे-वुक, को मिन-सी, किम मिन-हा और ली ही-जुन ने अपनी उम्दा कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. हर एक कलाकार ने डर, मजबूरी और घबराहट के इमोशंस को इतनी बारीकी से जिया है कि लोग उनके हर दर्द और दहशत को खुद महसूस कर पाते हैं.
4/5
फिक्शनल कहानी में छिपी आज की जनरेशन का सच
मेकर्स ने साफ बतया कि य सीरीज किसी सच्ची घटना या असली इंसान की जिंदगी पर नहीं बनी है. इसे बस एक फिक्शनल सर्वाइवल ड्रामे की तरह तैयार किया गया है. फिर भी इसे देखते वक्त ऐसा फील होता है जैसे ये हमारे आस-पास रह रहे किसी अपने की या दोस्त की की सच्ची कहानी हो. आजकल की यंग जनरेशन जिस तरह जॉब न मिलने, सिर पर चढ़े भारी कर्ज और आने वाले कल की टेंशन में जी रहे हैं, ये शो उसी दिमागी उलझन को बिल्कुल सही तरीके से सामने लाती है. जब इस रोजमर्रा के टेंशन के साथ हॉरर और डरावनी ताकतों का खौफ मिल जाता है, तो ये सीरीज देखते-देखते रोंगटे खड़े कर देती है. कहानी का यही असली और डरावना मेल ऑडियंस को आखिप तक बांधे रखती है.
5/5
IMDb पर अच्छी रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें
अगर आपको बिना रुके फटाफट खत्म होने वाली कहानियां पसंद हैं, तो ये लिमिटेड सीरीज आपके लिए एकदम सही ऑप्शन है. मेकर्स ने इसमें कुल 8 एपिसोड रखे हैं, ताकि कहानी में रोमांच लगातार बना रहे और आप बोर न हों. हर एपिसोड करीब 33 से 44 मिनट का है, जिसे आप एक ही दिन में बैठकर पूरा निपटा सकते हैं. लोगों को इसकी तेज रफ्तार कहानी बहुत पसंद आ रही है और रेटिंग के मामले में भी IMDb पर इसे 7.1 की बढ़िया रेटिंग मिली है. अगर आप घर बैठे खौफ और जबरदस्त सस्पेंस का मजा लेना चाहते हैं, तो ये पूरी सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखने हिंदी में मौजूद है. सस्पेंस के शौकीनों के लिए ये सीरीज टाइमपास नहीं, बल्कि एक पैसा वसूल चॉइस साबित होगी.