Bihar Weather: बिहार में 8 अक्टूबर को मौसम ने करवट ली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.
Bihar Weather: बिहार में 8 अक्टूबर को मौसम ने करवट ली है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. 9 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि 10 अक्टूबर से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है.
1/5
बिहार में बदला मौसम का मिजाज
बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार, 8 अक्टूबर को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है
2/5
मानसून की वापसी की ट्रफ से बदला मौसम,
मौसम विभाग के अनुसार, सुपौल से मानसून की वापसी की ट्रफ रेखा गुजर रही है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर आंधी-तूफान जैसे हालात भी बने हुए हैं.
3/5
26 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
प्रदेश के कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सुपौल के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है.
4/5
कई अन्य जगहों पर छिटपुट बारिश
वहीं, कई अन्य जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान कुछ इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है.
5/5
10 अक्टूबर से मौसम सामान्य होने की संभावना
फिलहाल बिहार में कल तक बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम सामान्य होने की संभावना है.