भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /एक नाम से बनी दो फिल्म, एक हिट तो दूसरी फ्लॉप! स्क्रीन पर नहीं चला शाहरुख खान और काजोल का जादू

एक नाम से बनी दो फिल्म, एक हिट तो दूसरी फ्लॉप! स्क्रीन पर नहीं चला शाहरुख खान और काजोल का जादू

Written ByShilpa Singh
Published: Aug 30, 2026, 06:38 PM IST|Updated: Aug 30, 2026, 06:45 PM IST
joinshare
एक नाम से दो अलग-अलग फिल्म का बनना आम है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पति और पत्नी ने सेम टाइटल वाली फिल्म में काम किया. पति की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट तो पत्नी की फिल्म को वैसी कामयाबी नहीं मिली.

अजय देवगन की फिल्म दिलवाले 90 के दशक में सुपरहिट रही थी. सालों बाद अजय देवगन की पत्नी काजोल भी दिलवाले फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं. काजोल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. 
 

Dilwale 1/8

दिलवाले 1994

साल 1994 में दिलवाले फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म को हैरी बावेजा ने डायरेक्ट किया था. एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन लीड रोल में थे. 90 के दशक में इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था.
Dilwale2/8

अजय देवगन की दिलवाले रही थी सुपरहिट

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 12 करोड़ का बिजनेस किया था. साल 1994 में अजय देवगन की फिल्म कमाई में सबसे टॉप पर थी. फिल्म के गाने सातों जनम मैं तेरे, कितना हसीन चेहरा और एक ऐसी लड़की सुपरहिट थे. आज भी 90s किड इन गानों को सुनना पसंद करते हैं.
dilwale 20153/8

दिलवाले 2015

लगभग 21 साल बाद साल 2015 में दिलवाले रिलीज हुई. फिल्म को रोहित शेट्टी ने बनाया था. फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी नजर आई थी. फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी थे. फिल्म साल 1994 वाली दिलवाले जैसी सुपरहिट नहीं हुई थी.
dilwale 2015 4/8

दिलवाले 2015 फिल्म का बजट

165 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने भारतीय घरेलू बाजार में लगभग 148 करोड़ का बिजनेस किया था. लेकिन शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग की वजह से फिल्म ने वर्ल्डवाइड 370 का कलेक्शन किया था. भारत में फिल्म को इतना प्यार नहीं मिला जितने की उम्मीद थी.
Dilwale 25/8

शाहरुख खान की दिलवाले को नहीं मिला सुपरहिट का टैग

बड़े बजट और डिस्ट्रिब्यूशन की वजह से शाहरुख और काजोल की फिल्म दिलवाले का बिजनेस औसत रहा था. क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताया. फिल्म ने भले ही बजट से ज्यादा पैसों का बिजनेस किया लेकिन फिल्म को सुपरहिट का टैग नहीं मिला.
dilwale 1994 6/8

दिलवाले 1994 ने की 6 गुना कमाई

वहीं 90 के दशक में अजय देवगन की फिल्म दिलवाले ने बजट से 6 गुना अधिक कमाई की थी. अजय देवगन की फिल्म कल्ट बन गई. फिल्म की कहानी, गाने सुपरहिट थे. फिल्म के गाने इतने पॉपुलर थे कि 55 लाख के ऑडियो कैसेट बिके थे. फिल्म का म्यूजिक ही फिल्म की सफलता का टर्निंग प्वाइंट था.
Ajay Devgn Raveena Tandon7/8

दिलवाले 1994 की कहानी

4 फरवरी 1994 को रिलीज हुई दिलवाले फिल्म की कहानी अजय देवगन और रवीना टंडन की लव स्टोरी पर बेस्ड थी. फिल्म में सुनील शेट्टी का एक्शन सीन था. फिल्म की कहानी की बात करें तो, अरुण सक्सेना सीधा-साधा और खुशमिजाज लड़के को सपना से प्यार हो जाता है. सपना का भाई एक खतरनाक क्रिमिनल होता है, जो कि अरुण को झूठे केस में जेल में बंद करवा देता है, वहीं अरुण की दिमागी हालत खराब हो जाती है. जिसके बाद उसे पागलखाने में भेज दिया जाता है. इसके बाद फिल्म में विक्रम सिंह पुलिस इंस्पेक्टर की एंट्री होती है जो अरुण की मदद करता है.
Ajay Devgn Raveena Tandon and Shah Rukh Khan8/8

दिलवाले 2015 की कहानी

दिलवाले फिल्म की कहानी माफिया परिवार पर बेस्ड है. दो माफिया परिवार के बच्चों को प्यार हो जाते हैं. इन दोनों के बड़े भाई बहन भी 15 साल पहले एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन धोखे, गैंगवार की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं. अंत में वह अपनी दुश्मनी को भूल छोटे भाई-बहन के प्यार को अपना लेते हैं.
TAGS:
OTT

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
बिहार MLC चुनाव के कल आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

बिहार MLC चुनाव के कल आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

2

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी ये फिल्म और सीरीज, ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

3

पहले जीतू पटवारी, फिर वृंदा करात… पन्ना के चिता आंदोलन में ऐसा क्या, जो बढ़ा रहा सियासी हलचल?

4

मिथुन का क्यों किया गया था मर्डर? पुलिस ने कर दिया खुलासा, 10 साल से था महिला से अवैध संबंध

5

खरगे के बयान से क्या 'सेल्फ गोल' कर गई है कांग्रेस? बीजेपी को मिला मौका, बचाव के बजाय अब खुलकर कर रही विपक्ष पर अटैक

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.