सैदपुर झौवा गांव की यह पहचान सिर्फ एक पारंपरिक उत्पाद के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मेहनत, परंपरा और सामाजिक सद्भाव की भी मिसाल है. छठ जैसे लोकआस्था के महापर्व के लिए यहां तैयार होने वाला अरता-पात कई राज्यों तक पहुंचकर गांव को एक अलग पहचान दे रहा है.
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्रियों का अपना विशेष महत्व है. इन्हीं में एक महत्वपूर्ण सामग्री है अरता-पात, जिसके बिना छठ की पारंपरिक पूजा अधूरी मानी जाती है. इस अरता-पात को तैयार करने की एक खास परंपरा सारण जिला के छपरा के गरखा प्रखंड स्थित सैदपुर झौवा गांव में दशकों से चली आ रही है. सैदपुर झौवा गांव में तैयार होने वाला अरता-पात अब सिर्फ जिले या बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी पहचान देश के कई बड़े शहरों तक पहुंच चुकी है. बिहार के कई बाजारों के साथ दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में यहां का अरता-पात भेजा जाता है.
1/6
सैदपुर झौवा गांव में दशकों से चली आ रही ये परंपरा
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्रियों का अपना विशेष महत्व है. इन्हीं में एक महत्वपूर्ण सामग्री है अरता-पात, जिसके बिना छठ की पारंपरिक पूजा अधूरी मानी जाती है. इस अरता-पात को तैयार करने की एक खास परंपरा सारण जिला के छपरा के गरखा प्रखंड स्थित सैदपुर झौवा गांव में दशकों से चली आ रही है.
2/6
बिहार से दिल्ली-मुंबई तक डिमांड
सैदपुर झौवा गांव में तैयार होने वाला अरता-पात अब सिर्फ जिले या बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी पहचान देश के कई बड़े शहरों तक पहुंच चुकी है. बिहार के कई बाजारों के साथ दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में यहां का अरता-पात भेजा जाता है.
3/6
हिंदू-मुस्लिम मिलकर बना रहे छठ का अरता-पात
इस गांव की खासियत यह है कि अरता-पात बनाने का काम किसी एक परिवार या समुदाय तक सीमित नहीं है. गांव के हिंदू और मुस्लिम परिवार मिल-जुलकर इस परंपरागत काम को आगे बढ़ा रहे हैं. घरों में पूरी सावधानी और शुद्धता के साथ अरता-पात तैयार किया जाता है.
4/6
घर-घर में अरता-पात तैयार करने की गतिविधियां तेज
इसके बाद जिले और प्रदेश के कई हिस्सों से आने वाले व्यापारी इसे खरीदकर बाजारों तक पहुंचाते हैं. छठ महापर्व के नजदीक आते ही गांव में इस काम की रफ्तार बढ़ जाती है और घर-घर में अरता-पात तैयार करने की गतिविधियां तेज हो जाती हैं.
5/6
अरता-पात तैयार करने की प्रक्रिया
अरता-पात तैयार करने की प्रक्रिया काफी मेहनत और सावधानी वाली है. इसके निर्माण में अकवन के पौधे से निकलने वाली रुई का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इस रुई के संपर्क में रहकर लगातार काम करना कारीगरों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है.
6/6
छठ महापर्व के लिए अरता-पात तैयार करने में जुट जाते हैं लोग
स्थानीय स्तर पर ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि इस काम से जुड़े गांव के कई लोग टीबी जैसी बीमारी से भी ग्रसित हुए हैं. इसके बावजूद पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा और आजीविका से जुड़े परिवार हर साल छठ महापर्व के लिए अरता-पात तैयार करने में जुट जाते हैं.
रिपोर्ट: राकेश कुमार सिंह