Bollywood Songs Featured In Hollywood Movies: बॉलीवुड गानों का जादू सिर्फ हमारे देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के लोग भारतीय गानों के दीवाने हैं. हमारे हिंदी सिनेमा के संगीत में एक ऐसा खिंचाव है, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है. यही वजह है कि कई बड़े हॉलीवुड डायरेक्टर्स भी अपनी फिल्मों में देसी गानों का तड़का लगाने से खुद को रोक नहीं पाए. चाहे वो मार्वल की सुपरहीरो फिल्म में बजने वाला किशोर कुमार और लता मंगेशकर का क्लासिक गाना हो, या जिम कैरी की फिल्म में मोहम्मद रफी का गाया सुपरहिट गाना हो.
जब हॉलीवुड फिल्मों में सुनाई दिए बॉलीवुड गाने
हॉलीवुड और हमारे भारतीय सिनेमा का नाता अब पहले से कहीं ज्यादा गहरा और मजेदार हो चुका है. कई बार बड़ी विदेशी फिल्मों में अचानक कोई जाना-पहचाना देसी गाना बजने लगता है, जिसे सुनकर पहले तो हैरानी होती हैं, लेकिन मजा भी बहुत आता है. ये महज कोई तुक्का नहीं है, बल्कि दुनिया भर में भारतीय संगीत के बढ़ते जादू का सबूत है. हमारे गानों का असली जोश, दिल छू लेने वाले इमोशन और खास अंदाज विदेशी डायरेक्टर्स को भी खूब भाता है. यही वजह है कि सात समंदर पार बैठे लोग भी इन गानों पर खुलकर झूम रहे हैं. ऐसी चीजें साफ बताती हैं कि संगीत की कोई सरहद नहीं होती और अच्छी धुन हर दिल में उतर जाती है.
1/5
फिल्म ‘डेडपूल 2’ में ‘यूं ही चला चल’ गाना
साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म ‘डेडपूल 2’ में भी बॉलीवुड का एक बेहद फेमस गाना सुनने को मिलता है. इस फिल्म में शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ का सुपरहिट गाना ‘यूं ही चला चल’ बैकग्राउंड में सुनाई देता है. ये गाना उस मजेदार सीन में सुनाई देता है, जब एक भारतीय कैब ड्राइवर अपनी टैक्सी चला रहा होता है और डेडपूल उसमें बैठा रहता है. हॉलीवुड के इस एक्शन और कॉमेडी से भरपूर सीक्वल में ए. आर. रहमान के इस सुकून भरे हिंदी गाने की मौजूदगी ने भारतीय ऑडियंस को सिनेमाघरों में खूब रोमांचित किया था.
2/5
फिल्म ‘इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’ में मोहम्मद रफी का गाना
दूसरे नंबर नाम आता है साल 2004 में रिलीज हुई मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’ का. इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी का गाया हुआ सबसे पॉपुलर हाना ‘मेरा मन तेरा प्यासा’ बैकग्राउंड में सुनाई देता है. जिम कैरी और केट विंसलेट स्टारर इस रोमांटिक साइंस-फिक्शन फिल्म में ये पुराना भारतीय गाना कहानी के एक बेहद खास सीन के दौरान सुनाई देता है, जो भारतीय ऑडियंस के लिए एक बेहद हैरान करने वाला एक्सपीरियंस साबित हुआ था.
3/5
फिल्म ‘शॉन ऑफ द डेड’ में किशोर कुमार का गाना
चौथी फिल्म है साल 2004 में आई हॉरर-कॉमेडी ‘शॉन ऑफ द डेड’. इस फिल्म का एक सीन भारतीय दर्शकों को सच में चौंका देता है. कहानी में जब लीड कैरेक्टर शॉन रोज की तरह एक किराने की दुकान में कदम रखता है, तो बैकग्राउंड में अचानक किशोर कुमार का बेहद प्यारा गाना ‘लहरों की तरह यादें’ बजने लगता है. किसी विदेशी फिल्म में किशोर दा की सुरीली आवाज सुनना देसी दर्शकों के लिए वाकई हैरान कर देने वाला और दिल छू लेने वाला अनुभव साबित होता है. यह अनोखा मेल फिल्म के उस पूरे सीन को बेहद खास और हमेशा याद रहने वाला बना देता है.
4/5
फिल्म ‘इनसाइड मैन’ में ‘छैयां-छैयां’ गाना
तीसरे नंबर पर नाम आता है साल 2006 में आई ‘इनसाइड मैन’ का. इस फिल्म की ओपनिंग और क्लोजिंग में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ का सबसे मशहूर औप पसंदीदा गाना ‘छैयां छैयां’ सुनाई देता है. दरअसल, जब डायरेक्टर स्पाइक ली फिल्म स्कूल में पढ़ा रहे थे, तब एक स्टूडेंट ने उन्हें शाहरुख और प्रीति जिंटा की ये फिल्म देखने की सलाह दी थी. स्पाइक ली को ये गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने भविष्य में इसे अपनी फिल्म में इस्तेमाल करने की प्लानिंग बनाई और आगे चलकर ‘इनसाइड मैन’ में इसे शामिल किया.
5/5
फिल्म ‘डेडपूल’ में ‘मेरा जूता है जापानी’ गाना
इस लिस्ट में सबसे पहले साल 2016 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म ‘डेडपूल’ का नाम आता है. इस फिल्म में राज कपूर की फेमस फिल्म ‘श्री 420’ का क्लासिक गाना ‘मेरा जूता है जापानी’ इस्तेमाल किया गया था. फिल्म के डायरेक्टर टिम मिलर ने ये गाना न्यूजीलैंड के एक पब में सुना था. ये गाना उन्हें इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने इसे अपनी फिल्म ‘डेडपूल’ के एक सीन में शामिल करने का फैसला कर लिया. ये गाना फिल्म में टैक्सी वाले सीन के दौरान बजता हुआ सुनाई देता है.