भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /30 एपिसोड, IMDb रेटिंग 7.7! Netflix आते ही ट्रेंड करने लगी ये नई धांसू हॉरर सीरीज; अगर अब नहीं देखी तो समझो कुछ नहीं देखा

30 एपिसोड, IMDb रेटिंग 7.7! Netflix आते ही ट्रेंड करने लगी ये नई धांसू हॉरर सीरीज; अगर अब नहीं देखी तो समझो कुछ नहीं देखा

Written ByVandana Saini
Published: Nov 26, 2026, 12:46 IST|Updated: Nov 26, 2026, 13:18 IST
joinshare

डरावनी फिल्में और वेब सीरीज देखना लोगों को हमेशा से ही बहुत पसंद आता रहा है. डर, मिस्ट्री और आगे क्या होगा ये जानने की बेचैनी ऑडियंस को अपनी जगह से हिलने नहीं देती. पहले के समय में ऐसी डरावनी कहानियां देखने के लिए लोगों को सिनेमाघरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब ओटीटी ने सब कुछ बहुत आसान बना दिया है. घर बैठे ही मोबाइल या टीवी पर दुनिया भर की बेहतरीन और खौफनाक कहानियां देखने का मजा ही अलग है. इसी आसानी की वजह से आज के दौर में हॉरर कंटेंट देखने वालों की गिनती पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ गई है.

OTT Trending Horror Series From1/5

अब बदल गया है डराने का अंदाज

ओटीटी के आने के बाद से हॉरर कहानियों को दिखाने का तरीका भी पूरी तरह बदल चुका है. अब सिर्फ जंप स्केयर्स वाले सीन, अचानक सामने आने वाले भूत या डरावनी आवाजों से काम नहीं चलता, बल्कि ऑडियंस कुछ नया चाहते हैं. आजकल के मेकर्स मेंटल फियर, अनसुलझे मिस्ट्री और डीप कैरेक्टर्स वाली कहानियों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. लोगों को वही शो ज्यादा पसंद आते हैं, जिनमें डर के साथ एक मजबूत कहानी हो और हर पल सस्पेंस बना रहे. यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में मिस्ट्री और हॉरर से भरी वेब सीरीज की मांग तेजी से बढ़ी है और लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.
OTT Trending Horror Series From2/5

एक ऐसे शहर की कहानी, जहां से वापसी नहीं रास्ता

आज हम आपको ऐसी ही एक हॉरर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. 4 साल पहले एक साइंस-फिक्शन ऐसी ही हॉरर मिस्ट्री सीरीज रिलीज हुई थी. इसे जॉन ग्रिफिन ने तैयार किया है और इसके शुरुआती एपिसोड्स का डायरेक्शन जैक बेंडर ने किया है. इस सीरीज का नाम ‘फ्रॉम’ है, जो एक बेहद मिस्टीरियस शहर की कहानी है. इस जगह की सबसे बड़ी खासियत या यूं कहें कि खौफ ये है कि जो भी शख्स एक बार यहां आ जाता है, वो फिर कभी बाहर नहीं निकल पाता. यहां फंसे लोग दिन भर बाहर निकलने का रास्ता ढूंढते हैं और रात होते ही खतरनाक जीवों से अपनी जान बचाते हैं.
OTT Trending Horror Series From3/5

दमदार कलाकारों ने कहानी में फूंकी जान

इस सीरीज में हेरोल्ड पेरिनो, कैटालिना सैंडिनो मोरेनो, इयोन बेली, डेविड अल्पे, एलिजाबेथ सॉन्डर्स, स्कॉट मैककॉर्ड, रिकी हे और क्लो वैन लैंडशूट जैसे शानदार कलाकारों ने काम किया है. पूरी कहानी बॉयड स्टीवंस नाम के लीड रोल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस अनजान शहर में फंसे सभी लोगों को संभालने और बचाने की जिम्मेदारी उठाता है. हालांकि, ये कहानी किसी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है, लेकिन देखने पर सब सच सा लगता है. ये एक प्योर फिक्शनल स्टोरी है, जिसमें हॉरर, मिस्ट्री और साइंस-फिक्शन का ऐसा तड़का लगाया गया है कि देखने वाला आखिर तक बंधा रहता है.
OTT Trending Horror Series From4/5

तीनों सीजन में भरा है जबरदस्त सस्पेंस

कमाल की बात ये है कि ओटीटी ऑडियंस के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस सीरीज के काम की जमकर तारीफ की है. खास तौर पर इसकी यूनिक और अलग कहानी, डरावने माहौल और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया. इसके शुरुआती तीन सीजनों में टोटल 30 एपिसोड दिखाए गए हैं और हर एक सीजन में 10 एपिसोड रखे गए हैं. इसका एक एपिसोड करीब 46 से 60 मिनट लंबा है, जो आपको बोर होने का एक भी मौका नहीं देता. वैसे तो इसका चौथा सीजन भी आ चुका है, लेकिन फिलहाल कई जगहों पर स्ट्रीमिंग के लिए इसके शुरुआती तीन सीजन ही मौजूद हैं.
OTT Trending Horror Series From5/5

Netflix पर हिंदी में उठाएं इस सीरीज का लुत्फ

अगर रेटिंग की बात की जाए तो दुनिया भर की ऑडियंस ने इसे हाथोंहाथ लिया है और बड़े रिव्यू प्लेटफॉर्म्स पर इसे काफी अच्छी रेटिंग मिली है. IMDb पर इसे 7.7 की रेटिंग मिली है. हिंदी भाषा में फिल्में और सीरीज देखने वाली ऑडियंस के लिए गुड न्यूज ये है कि ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी डबिंग में देखा जा सकता है. यहां आप इसके शुरुआती तीनों सीजन आसानी से देख सकते हैं. हर मोड़ पर नया डर, अनसुलझे सवाल और लगातार बढ़ता तनाव इस सीरीज को सबसे अलग बनाता है. यही वजह है कि इसे हाल के सालों की सबसे बेहतरीन हॉरर-मिस्ट्री सीरीज माना जाता है.
TAGS:
OTT Trending Series
Horror Movie
OTT

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
26/11 के हीरो ने बचाई सैकड़ों जान, आज खुद जिंदगी से हारते दिखे 'छोटू चायवाला'; 17 महीने से बेरोजगार, मांगी इच्छामृत्यु

26/11 के हीरो ने बचाई सैकड़ों जान, आज खुद जिंदगी से हारते दिखे 'छोटू चायवाला'; 17 महीने से बेरोजगार, मांगी इच्छामृत्यु

2

इंग्लैंड से 60000 KG सोना भारत लौटा...क्या अपने पास तिजोरी नहीं , क्यों विदेश में सोना रखता है RBI, अब क्यों वापस ला रहा?

3

1 के बदले अब मिलेंगे 2 शेयर... अमेरिकी बच्चों को लेकर एलन मस्क का बड़ा फैसला, जानें कब और कैसे मिलेगा फायदा?

4

भारत पर 25% टैरिफ लगाने की तैयारी, अमेरिका में बढ़कर कितना महंगा हो जाएगा सामान? पूरा हिसाब समझिए

5

अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर! बिहार के इस गांव में घर के पास मिल रहा मुफ्त उपचार, जानें क्या-क्या है उपलब्ध?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.