भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ओरिजनल
  • /एक्सप्लेनर
  • /Explainer: PM मोदी ने पुतिन को भेंट किया ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ क्या महज डिप्लोमेसी था? तमिलनाडु की राजनीति में इसके मायने समझें

Explainer: PM मोदी ने पुतिन को भेंट किया ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ क्या महज डिप्लोमेसी था? तमिलनाडु की राजनीति में इसके मायने समझें

PM Modi Gifted the Thirukkural to Putin: पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट में भाग लेने आए पुतिन को ‘तिरुक्कुरल’ ग्रंथ भेंट किया. क्या यह भेंट महज डिप्लोमेसी थी या इसके पीछे कोई अन्य बात थी? आपको तमिलनाडु की राजनीति में इसके मायने समझने चाहिए.

Written ByDevinder Kumar
Published: Sep 14, 2026, 04:00 AM IST|Updated: Sep 14, 2026, 04:05 AM IST
joinshare
Explainer: PM मोदी ने पुतिन को भेंट किया ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ क्या महज डिप्लोमेसी था? तमिलनाडु की राजनीति में इसके मायने समझें

About the Author

    Devinder Kumar

    Devinder Kumar

    अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Significance of Gifting the Thirukkural to Putin: दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन संपन्न हो चुका है और समिट में आए शीर्ष नेता अपने-अपने मुल्क वापस लौट चुके हैं. इस सम्मेलन में कई ऐसे बातें भी हुईं, जो देखने में तो बेहद साधारण थी लेकिन उसके पीछे गहरा संदेश छिपा था. ऐसी ही घटना थी पीएम मोदी का पुतिन को तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ भेंट किया जाना. यह ग्रंथ रूसी भाषा में अनुवादित करके रूसी राष्ट्रपति को दिया गया. सवाल है कि क्या यह भेंट महज डिप्लोमसी थी या इसके कोई गहरा राजनीतिक अर्थ भी छिपा था. जिसे बेहद खूबसूरती के साथ मोदी सरकार ने अंजाम दिया.

    अलगाववादी भावना की काट की कवायद

    बताते चलें कि तमिलनाडु की पारंपरिक रूप से द्रविड़ पार्टियां DMK और AIADMK क्षेत्रीय भावना को उभारकर अपनी राजनीति करती आई हैं. वे खुद को तमिल भाषा और संस्कृति का अगुवा बताकर लोगों से वोट मांगती रही हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रणनीति रही है कि वे क्षेत्रीय अस्मिता को राष्ट्रीय संस्कृति की मुख्यधारा से जोड़कर देखें, जिससे अलगाववादी या क्षेत्रीय राजनीति के नैरेटिव की काट खोजी जा सके.

    यही वजह है कि राजनीतिक विश्लेषक पुतिन को  तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ भेंट करने की घटना को केवल अंतरराष्ट्रीय कूटनीति न मानकर 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद' और 'क्षेत्रीय गौरव' के सफल समन्वय के रूप में देख रहे हैं. उनका आकलन गलत भी नहीं है. पहली नजर में यह घटना भले ही कूटनीतिक शिष्टाचार का अनूठा रूप लगे, लेकिन इसके गहरे तार भारत की घरेलू राजनीति, विशेषकर तमिलनाडु के सियासी समीकरणों से जुड़े हैं.

    अपनी संस्कृति को सम्मानित होते देख गर्व से भरे तमिलियन

    तमिलनाडु की राजनीति में अपनी पैठ मजबूत करने और द्रविड़ अस्मिता के सांस्कृतिक केंद्र पर अपनी दावेदारी पेश करने के लिए केंद्र सरकार लंबे समय से विशेष रणनीतिक कदम उठा रही है. इसी रणनीति के तहत संसद में 'सेंगोल' की स्थापना करवाई गई. 'काशी तमिल संगमम' की शुरुआत की गई. साथ ही, चोल वंश से जुड़े प्रतीकों को विदेश से वापस लाया गया.

    अब पुतिन को 'तिरुक्कुरल' भेंट करके अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिस तरह तमिल संस्कृति का प्रसार किया गया. उसे तमिल जनता बड़ी दिलचस्पी और गर्व की भावना से देख रही है. देश के प्रधानमंत्री की ओर से किसी वैश्विक महाशक्ति के राष्ट्राध्यक्ष को तमिल ग्रंथ भेंट करने की तमिलनाडु की स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर गूंज सुनाई दे रही है.

    ‘तिरुक्कुरल’ को तमिल संस्कृति में गीता के समान सम्मान

    इस ग्रंथ को विश्व मंच पर रूस जैसे देश के सर्वोच्च नेता को सौंपकर तमिलनाडु के आम जनमानस को यह संदेश दिया गया है कि मोदी सरकार दक्षिण भारत की संस्कृति का कितना सम्मान करती है.

    संत कवि तिरुवल्लुवर द्वारा रचित ‘तिरुक्कुरल’ को तमिल संस्कृति में वही स्थान प्राप्त है जो गीता को सनातन संस्कृति या वेदों को भारतीय दर्शन में प्राप्त है. यह तमिलनाडु के गौरव का प्रतीक है. अपनी संस्कृति को वैश्विक स्तर पर सम्मानित होते देख हर तमिल गर्व महसूस कर रहा है. इस कदम के जरिए केंद्र सरकार आलोचकों के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिनमें अक्सर यह कहा जाता है कि हिंदी या उत्तर भारतीय संस्कृति को दक्षिण भारत पर थोपा जा रहा है.

    दक्षिण के चाणक्य के मुरीद हुए पुतिन

    तमिलनाडु के चुनावी मैदान में भाजपा लंबे समय से पैर जमाने के लिए ऐसे चेहरों और प्रतीकों की तलाश में रही है जो सर्वमान्य हों. तिरुवल्लुवर और उनका तिरुक्कुरल एक ऐसा नाम है जिस पर किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा को कोई आपत्ति नहीं हो सकती. इसकी वजह ये है कि यह नैतिकता, शासन और प्रेम का संदेश देता है.

    आप तिरुवल्लुवर को दक्षिण का चाणक्य भी कह सकते हैं. उनकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाकर बीजेपी ने संदेश दिया है कि हरेक संत-महापुरुष उसके लिए आराध्य हैं और वह उनका सम्मान करने में पीछे नहीं हटेगी.

    क्या तिरुक्कुरल का रूसी कनेक्शन भी था?

    यह दक्षिण भारत के राजनीतिक मानचित्र पर खुद को स्थापित करने की एक लंबी और सधी हुई वैचारिक कवायद का हिस्सा है. जिसका असर राज्य में आने वाले चुनावों में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ने के रूप में देखा जा सकता है.

    यही नहीं, तिरुक्कुरल का रूसी कनेक्शन भी बताया जाता है. कहा जाता है कि रूस के महान दार्शनिक लियो टॉल्स्टॉय भी इस ग्रंथ के दर्शन से प्रभावित थे. इस ग्रंथ में शासन, मानवीय मूल्यों और आत्मीय संबंधों को जो सार बताया गया है, उसके बारे में रूस के लोग आज भी बात करते हैं. ऐसे में रूसी भाषा में अनुवादित तिरुक्कुरल भेंट करके पीएम मोदी ने पुतिन को जो भेंट दी है. उससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साफ्ट पावर भी और मजबूत हुई है.

    पीएम मोदी ने एक तीर से साधे कई निशाने

    कुल मिलाकर, पीएम मोदी ने यह अनूठी भेंट देकर एक तीर से दो निशाने साध लिए हैं. एक ओर तो रूस के साथ अपने सांस्कृतिक रिश्ते और गहरे किए हैं. साथ ही, तमिलनाडु की मिट्टी में अपनी वैचारिक जड़ें भी पहले से ज्यादा मजबूत बना ली हैं. जिसका लाभ उसे आने वाले समय में निश्चित रूप से मिलने जा रहा है. 
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    BRICS Summit 2026