App

भारत के पूर्वी हिस्से में बसा है ‘वेस्ट बंगाल’, फिर नाम में क्यों जुड़ा पश्चिम? 1947 के बंटवारे से जुड़े तार

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिमी बंग' करने जा रही है, इस बीच ये सवाल लोगों के दिमाग में आया होगा कि जब पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित है, लेकिन उसके नाम में ‘पश्चिम’ क्यों है? इसका जवाब इतिहास की किताबों में छिपा है, जब भारतीय भूभाग का हिस्सा आज की तुलना में बहुत ज्यादा दूर तक फैला था.

भारत के पूर्वी हिस्से में बसा है ‘वेस्ट बंगाल’, फिर नाम में क्यों जुड़ा पश्चिम? 1947 के बंटवारे से जुड़े तार
Image Credit: (AI)

पौराणिक धारावाहिक महाभारत में जैसे, वक्त का पहिया, 'मैं समय हूं' यह कहते हुए कहानी को आगे बढ़ाता था, कुछ उसी तर्ज पर आपको 'समय' के साथ बदलते इतिहास के हवाले से पश्चिम बंगाल के 'नामकरण' की ऐसी दिलचस्प कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में एक तो कम लोगों को ही जानकारी होगी, दूसरा बहुत संभव है कि इससे जुड़ा सवाल एक सवाल कभी न कभी पढ़ाई-लिखाई के दौरान आपके दिमाग में भी आया हो. वो सवाल ये है कि पूरब में होने के बावजूद भविष्य में बंगाल के साथ 'पश्चिम' शब्द क्यों जुड़ा और नाम बदलने के बावजूद भी आगे क्यों जुड़ा रहेगा. 

बंगाल की कहानी

बंगाल बहुत पुराना है. भारत की जनगणना के ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक, इसे ‘बंग’, ‘बंगा’ या ‘वंगा’ जैसे प्राचीन नामों से भी जाना जाता था. 14वीं शताब्दी की बंगाल सल्तनत के दौरान यहां के शासकों को 'शाह-ए-बांग्ला' कहा जाता था. आगे चलकर मुगल काल में ये प्रांत 'सूबा-ए-बांग्ला' कहलाया. 

मुगल शासन भारत में 1526 से 1857 तक चला. इसका डेब्यू बाबर ने पानीपत की जंग जीतकर किया और अंत बहादुर शाह जफर के साथ हुआ. अपने समय में बेहद शक्तिशाली रहा मुगल अपांयर, धीरे-धीरे कमजोर होकर खत्म हो गया. 

बंगाल का आखिरी नवाब और अंग्रेजों के कब्जे की कहानी

बंगाल की माटी ने कई शूरवीरों और महापुरुषों को जन्म दिया है. सदियों तक बंगाल की भौगोलिक सीमाएं बदलती रहीं. पुराना बंगाल, आज के पश्चिम बंगाल से कहीं ज्यादा बड़ा था. इस पर राज करने वाले बदलते रहे, कुछ नहीं बदला तो इसकी संस्कृति.

सिराजुद्दौला बंगाल का आखिरी स्वतंत्र नवाब था, जिसने 1756 में गद्दी संभाली और 1757 में प्लासी के युद्ध में अंग्रेजों से हार कर मारा गया. ईस्ट इंडिया कंपनी के आने के बाद अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला के खिलाफ षड्यंत्र रचा, जबकि उसके दरबार में पहले से ही उसे हटाने-मिटाने की साजिश चल रही थी. 

अंग्रेजों ने उसके सेनापति मीर जाफर को अपने साथ मिलकर सिराजुद्दौला को धोखा दिया, जिससे बंगाल में सिराजुद्दौला के राज का अंत हुआ और वहां अंग्रेजों का कब्जा हो गया.

बंगाल का बंटवारा 

बंगाल प्रांत के इतिहास में पहला बड़ा विभाजन 1905 में हुआ, जब तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन ने बंगाल का बंटवारा कर दिया. उस दौर के राष्ट्रवादी नेताओं ने इसे अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति का हिस्सा माना. आगे चलकर इसके विरोध में स्वदेशी आंदोलन तेज हुआ. हालांकि साल 1911 में अंग्रेजों ने यह विभाजन वापस ले लिया और बंगाल फिर एक प्रशासनिक इकाई बन गया. 

'पश्चिम' का टैग लगने की कहानी

हालांकि बंगाल का असली और स्थायी बंटवारा 1947 में तब हुआ, जब भारत की आजादी और उसके फौरन बंटवारे के बाद धार्मिक बहुलता के आधार पर बंगाल प्रांत दो हिस्सों में बांटने का फैसला हुआ. बंगाल विधानसभा के 20 जून 1947 के फैसले के बाद गैर मुस्लिम बहुल पश्चिमी हिस्से को भारत के साथ रखा गया, जबकि मुस्लिम बहुल पूर्वी हिस्सा पाकिस्तान में चला गया.

ईस्ट बंगाल बना ईस्ट पाकिस्तान

इसके साथ ही ईस्ट बंगाल ईस्ट पाकिस्तान बन गया. बंगाल विधानमंडल के आधिकारिक इतिहास में स्पष्ट लिखा है कि इसी प्रक्रिया के दौरान बंगाल प्रोविंस का विभाजन पश्चिमी बंगाल और पूर्वी पाकिस्तान के रूप में हुआ. 

यानी बंगाल का पूर्वी हिस्सा पाकिस्तान का हिस्सा बना. वहीं बंगाल का पश्चिमी हिस्सा चूंकि भारत में रहा और इसलिए इसका नाम पश्चिम बंगाल पड़ा. आगे चलकर 1971 में पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना. विभाजन की विभीषिका के चलते भारत के पूर्व में स्थित इस राज्य का नाम पश्चिम बंगाल पड़ा.

इसी ऐतिहासिक मोड़ के बाद भारत वाले बंगाल को उसके पूर्वी हिस्से से अलग पहचान देने के लिए पश्चिम बंगाल कहा जाने लगा. बाद में पूर्वी पाकिस्तान 1971 में स्वतंत्र होकर बांग्लादेश बना, जबकि भारत का पश्चिमी हिस्सा पश्चिम बंगाल के नाम से कायम रहा.

यानी इस राज्य के नाम में ‘पश्चिम’ इसलिए नहीं है कि राज्य भारत के पश्चिम में है, बल्कि इसलिए है कि 1947 के विभाजन में बंगाल का भारतीय हिस्सा उसके पूर्वी हिस्से के मुकाबले ‘पश्चिम बंगाल’ कहलाया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More