SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हॉकी का महाकुंभ: भोपाल में 6 देशों के बीच खिताबी जंग, चौथा खिताब जीतकर इतिहास रचने पर भारत की नजर, CM मोहन यादव होंगे शामिल; सुखविंदर सिंह बांधेंगे समां

भोपाल के नाथू बरखेड़ा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19 से 28 नवंबर तक होने वाले विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 19, 2026, 13:35 IST | Updated: Nov 19, 2026, 13:49 IST
Image Credit: विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 19 नवंबर से होने जा रही है
Join

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आज से 28 नवंबर तक एशियाई महिला हॉकी के सबसे बड़े महाकुंभ की मेजबानी करने जा रही है, जहां नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6 देशों के बीच खिताबी जंग होगी. 19 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड हिस्सा लेंगे। सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें 27 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 28 नवंबर को होगा.

टूर्नामेंट के पहले दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत दोपहर 1 बजे चीन और थाईलैंड के मैच से होगी, इसके बाद दोपहर 3:15 बजे जापान और कोरिया आमने-सामने होंगे, जबकि शाम 7 बजे मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. चौथे खिताब पर नजर गड़ाए बैठी टीम इंडिया यदि यह ट्रॉफी जीतती है, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बन जाएगी.

CM मोहन यादव होंगे शामिल, सुखविंदर सिंह बांधेंगे समां

इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे और 22 नवंबर को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मिलकर 900 करोड़ रुपये की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे. वहीं, उद्घाटन अवसर पर मशहूर गायक सुखविंदर सिंह की लाइव प्रस्तुति दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी, जो अपने सुपरहिट गीतों ‘चक दे इंडिया’ और ‘जय हो’ से मैदान में जोश भरेंगे.

भारत को खेलने हैं 5 मैच

गत विजेता भारत अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ करने के बाद 21 नवंबर को साउथ कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान का सामना करेगी. भारत का लक्ष्य टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बनना है. भारत इससे पहले साल 2016, 2023 और 2024 में खिताब अपने नाम कर चुका है. इसके अलावा साउथ कोरिया के नाम भी तीन खिताब हैं, जिसने साल 2010, 2011, 2018 में यह खिताब अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: चंडीगढ़-गुंटूर को पछाड़ उज्जैन बना नंबर-1, महाकाल के चरणों में पुरस्कार समर्पित

भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, क्योंकि पिछला एक साल भारतीय टीम के लिए शानदार रहा है और टीम ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं. भारतीय टीम हैदराबाद में हुए क्वालीफायर में फाइनल तक अपराजित रही और एफआईएच वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया. इसके बाद ऑकलैंड में हुए एफआईएच विमेंस नेशंस कप में भारत ने अपने सभी पांच मैच जीते और खिताब अपने नाम किया, जिससे उन्हें एफआईएच प्रो लीग में प्रमोशन मिल गया.

भारतीय टीम ने बेल्जियम में हुए विमेंस वर्ल्ड कप में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और पांचवें स्थान पर रही। 1974 के बाद से टूर्नामेंट में यह भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। इसके बाद जापान में हुए एशियन गेम्स में टीम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, जहां भारत ने महिला हॉकी में 44 साल के स्वर्ण पदक के सूखे को खत्म किया. अब मेजबान भारत इसी लय को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भी बरकरार रखना चाहेगा। हालांकि, उनके सामने चीन, जापान और साउथ कोरिया जैसी मजबूत टीमों की कड़ी चुनौती होगी. (इनपुट- न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES