SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विदाई से पहले एमपी में मानसून मेहरबान: भिंड-मुरैना समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी बरसेंगे बदरा

मध्य प्रदेश में आज मानसून सक्रिय रहेगा. 27 सितंबर को प्रदेश के 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

Written By Pooja
Published: Sep 27, 2026, 06:48 AM IST | Updated: Sep 27, 2026, 06:52 AM IST
Join

मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की रफ्तार तेज हो गई है. मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और रीवा शामिल है. जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग के कई इलाकों में पिछले 72 घंटों से लगातार तेज बारिश हो रही है. बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. जलस्तर बढ़ने के कारण बरगी, जोहिला और बिलगांव डैम के गेट भी खोलने पड़े.

कई जिलों में अलर्ट
रविवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास और रतलाम में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्ना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में भी बारिश की संभावना है.

कहां कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश मंडला के बिछिया मंडला में 191.8 mm (लगभग 8 इंच) दर्ज की गई. इसके अलावा अन्य इलाकों में दर्ज की गई बारिश में अजयगढ़ (पन्ना) में 180.2 mm, अमरकंटक में 148 mm, पन्ना में 143 mm, खजुराहो में 118 mm, उमरिया में 95.7 mm, डिंडोरी में 93.2 mm, नौगांव में 92 mm, मंडला में 84.4 mm, ओरछा में 67 mm, बालाघाट में 66.2 mm, छतरपुर में 65.6 mm, मैहर में 58.2 mm और कटनी में 55 mm बारिश शामिल है.

जबलपुर-अमरकंटक NH पर यातायात बाधित
एक दिन पहले डिंडोरी और उमरिया में भारी बारिश हुई. इन दोनों जिलों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. डिंडोरी में जोगी टिकरिया पुल पानी में डूबा रहा, जिससे जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे-45 पर यातायात बाधित हुआ.

मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक गहरे डिप्रेशन (deep depression) के असर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो रही है. यह मौसमी सिस्टम अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके दौरान कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है. बारिश कम हो जाएगी और मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. 

ये भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर: बस्तर बना टापू, बेलगांव में फंसे ग्रामीणों ने ऐसे मांगी मदद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES