App

उज्जैन शाही मस्जिद विवादः मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, एमपी हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है. वहीं कोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

उज्जैन शाही मस्जिद विवादः मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, एमपी हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
Image Credit: Zee Media

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष को एमपी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. नगर निगम की की कार्रवाई पर रोक वाली याचिका को खारिज कर दिया है. बता दें कि मुस्लिम पक्ष ने याचिका में नगर निगम की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी. वहीं कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. फिलहाल अभी नगर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी. अब कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद के हिस्से को गिराया जाएगा.

दरअसल, 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जोरों से चल रहा है. वहीं नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं कई घरों अब तक तोड़ा जा चुका है. उसी के तहत शाही मस्जिद के कुछ हिस्सों को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारी की थी. लेकिन इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोग रविवार को बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए.

सोमवार को बड़ा विवाद
जब शाही मस्जिद का हिस्सा गिराया जाने लगा तो सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस के ऊपर पथराव भी किया. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौके मौजूद पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इसके अलावा, हल्का बल का भी प्रयोग किया.

ये भी पढ़ेंः उज्जैन शाही मस्जिद पर कैसे बिगड़े हालात? रात में शहर काजी ने दी रजामंदी, फिर अचानक कहां से आई बेकाबू भीड़, जानिए पूरी कहानी

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिंहस्थ 2028 को लेकर सभी पक्ष सहमति से काम कर रहे हैं. इसी सिलसिले में शाही मस्जिद के हिस्से को तोड़ने का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि शहर के मंदिर मस्जिद कमेटी के सदस्यों की तरफ से यह काम किया जा रहा है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा
उन्होंने आगे बताया कि कार्रवाई के दौरान इलाके में सुबह से ही भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया. इतना ही नहीं उनकी तरफ से पत्थरबाजी भी की गई. उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े. हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है. न ही किसी को अभी तक हिरासत में लिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More