App

CM मोहन यादव के पैतृक मकान पर चलेगा बुलडोजर, निगम ने लगाया लाल निशान, सभापति बोलीं-किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में 730 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा कियाज रहा है. इसकी जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान और नगर निगम सभापति कलावती यादव का घर भी शामिल है.

CM मोहन यादव के पैतृक मकान पर चलेगा बुलडोजर, निगम ने लगाया लाल निशान, सभापति बोलीं-किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में मुख्य सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है. इस प्रक्रिया में खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक अब्दालपुरा और जीवाजीगंज पुलिस स्टेशन होते हुए लगभग 730 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा. इस चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के दायरे में कुल 272 इमारतें आ रही हैं. इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुश्तैनी घर और उनकी बड़ी बहन कलावती यादव, (नगर निगम की सभापति) का घर भी शामिल है. नगर निगम की टीम ने प्रभावित घर का सर्वे किया है और उन पर लाल रंग से निशान लगाए हैं. मुख्यमंत्री के परिवार वालों ने कहा है कि शहर के विकास और सिंहस्थ की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए वे अपने घरों के प्रभावित हिस्सों को हटाने के लिए तैयार हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने यह घर 1974 में बनवाया था. इसी घर में उनके दो बेटों पूनमचंद्र यादव और शंकरलाल यादव ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपना बचपन बिताया था. अभी यहां मुख्यमंत्री के चाचा का परिवार रहता है. पूनमचंद्र यादव के पाच बच्चों में नंदलाल यादव, नारायण यादव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ग्यारसी बाई और नगर निगम की चेयरपर्सन कलावती यादव शामिल हैं.

'किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए'
नगर निगम की सभापति कलावती यादव ने बताया कि खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ी करने के प्रोजेक्ट से उनका पैतृक मकान घर भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि इलाके के सभी निवासी उनके परिवार की तरह हैं और  किसी के साथ भाजपा-कांग्रेस या हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए. प्रभावित नागरिकों की समस्याओं को अधिकारियों से चर्चा कर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा. सभी लोग सहयोग भी कर रहे हैं.

62 मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा
सिहंस्थ 2028 की तैयारियों के तहत, उज्जैन में लगभग 62 मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है. शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर कुल मिलाकर लगभग 29 किलोमीटर लंबे घाट भी विकसित किए जाएंगे. सिहंस्थ की तैयारियों में कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनमें सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी बांध और खान नदी का डायवर्जन शामिल है.

Simhastha 202

भाजपा नेता का भी घर आया जद में
बीजेपी के शहर महासचिव जगदीश पांचाल ने बताया कि उनका घर सड़क चौड़ी करने के प्रोजेक्ट के दायरे में आता है. उन्होंने कहा कि उज्जैन आने वाले तीर्थयात्रियों के प्रति लोगों में अतिथि देवो भव की भावना है. इसलिए, उन्हें सड़क चौड़ी करने के काम से कोई आपत्ति नहीं है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More