App

शाजापुर हत्याकांडः पत्नी समेत तीन को आजीवन कारावास, उंगली के एक टुकड़े ने खोला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक व्यक्ति की हत्या मामले में उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आइए जानते हैं, कि पूरा मामला क्या है?

शाजापुर हत्याकांडः पत्नी समेत तीन को आजीवन कारावास, उंगली के एक टुकड़े ने खोला राज
Image Credit: ZEE NEWS

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या मामले में तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही आर्थिक दंड का भी फैसला सुनाया है. कोर्ट में तीनों आरोपी भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) एवं 3(5) के तहत दोषी पाए गए. इसके बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान किया है.

दरअसल, यह मामला शाजापुर के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां 12 फरवरी 2025 की रात को आरोपी ममताबाई मालवीय ने अपने प्रेमी राहुल मालवीय और उसके साथ सुनील मालवीय के साथ मिलकर अपने पति मुकेश मालवीय की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी थी. इसी मामले में कोर्ट 23 अक्टूबर को अहम फैसला सुनाया है.

हत्या में पत्नी-प्रेमी का हाथ

जिला लोक अभियोजक महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि ममताबाई के राहुल से अवैध संबंध थे. जब मृतक मुकेश को इसकी जानकारी मिली. उसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए ममताबाई ने प्रेमी राहुल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रजी. इसमें सुनील मालवीय से उसने मदद ली थी.

ऐसे उतारा था मौत के घाट

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी 2025 की रात को मुकेश अपनी पुत्री और भतीजी के साथ खाना खाकर घर में सो रहा था. तभी ममताबाई ने मोबाइल से कॉल कर राहुल को अपने घर में बुलाया. रात करीब 1 बजे ममताबाई, राहुल और सुनील खिड़की के रास्ते मुकेश के कमरे में पहुंचे. ममताबाई और राहुल मुकेश के ऊपर बैठ गए, सुनील ने उसका मुंह दबा दिया. इसके बाद राहुल ने चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ेंः इकलौते बेटों की लाश देख फफक-फफक कर रो पड़े परिजन, चीख-पुकार से कांपा पूरा गांव, कुएं में मिले 3 बच्चों के शव; बलि की आशंका

उंगली ने खोला हत्या का राज

गला काटते समय चाकू से आरोपी सुनील के हाथ की उंगली का एक टुकड़ा कटकर घटनास्थल पर ही गिर गया था. यही टुकड़ा पूरे मामले में अहम सबूत बन गया. DNA परीक्षण में पुष्टि हुई, कि उंगली का टुकड़ा आरोपी सुनील का ही था. इसके अलावा, कॉल डिटेल से भी घटना के ठीक पहले तीनों आरोपियों के बीच लगातार बातचीत होना पाया गया है.

(रिपोर्टः मनोज जैन, शाजापुर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More